हथियारबाज और तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार
अमरावती पुलिस का बड़ा अभियान

अमरावती /दि.26 – शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमरावती पुलिस ने शनिवार रात विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष ऑल आउट ऑपरेशन चलाया. इस दौरान नशा करने वालों, अवैध हथियार लेकर घूमने वालों और तड़ीपार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर कई लोगों को गिरफ्तार किया गया.
यह अभियान पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में चलाया गया. फ्रेजरपुरा पुलिस स्टेशन ने श्मशानभूमि परिसर से गांजा सेवन करते तीन युवकों को पकड़ा, जबकि नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन, राजापेठ पुलिस स्टेशन और फ्रेजरपुरा पुलिस ने तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया. इसके अलावा विभिन्न थाना क्षेत्रों में धारदार हथियारों के साथ घूम रहे कई आरोपियों को भी पकड़ा गया. गाडगे नगर पुलिस स्टेशन और अन्य पुलिस टीमों ने चाकू, कोयता, सतूर और तलवार जैसे हथियार जब्त किए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.