मानसून पूर्व बारिश से कृषि उपज मंडी में अफरातफरी

किसान गाडे का 30 क्विंटल चना भीगा

अमरावती/दि.28– मंगलवार को अचानक हुई मानसून पूर्व बारिश के चलते एक ओर तपती धूप से शहरवासियों को थोडी-बहुत राहत मिली. परंतु अचानक आई इस बारिश के कारण कृषि उपज मंडी समिति में किसानों द्वारा लाया गया कृषि माल पूरी तरह भीग गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान सचिन मधुकरराव गाडे ने अपना 30 क्विंटल चना व्यापारी प्रशांत कडू के पास बिक्री के लिए रखा था. परंतु अचानक हुई बारिश से संपूर्ण चना भीग गया. जिससे किसान गाडे को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पडा. इसके अलावा भी किसानों का आर्थिक नुकसान होने की जानकारी है.
उल्लेखनीय है कि, मंगलवार 26 मई की दोपहर को अचानक हुई मानसून पूर्व बारिश के चलते भीषण गर्मी में थोडी राहत शहरवासियों को मिली. लेकिन कुछ जगह तेज हवाएं और तूफान के कारण पेड-पौधे जमींदोज होने की भी जानकारी प्राप्त हुई है. इस बारिश के कारण तकरीबन लाखों रुपए का नुकसान किसानों का होने की जानकारी सामने आई है.

Back to top button