
अमरावती/दि.1- चांदूर रेलवे नगर परिषद के स्वीकृत पार्षद तथा वंचित बहुजन युवा आघाडी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. निलेश विश्वकर्मा ने आज अमरावती स्वायत्त निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के लिए दावेदारी पेश करते हुए अपना नामांकन प्रस्तुत किया. इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी तथा चांदूर रेलवे नगर परिषद की नगराध्यक्ष डॉ. प्रियंका विश्वकर्मा भी उपस्थित थी. साथ ही डॉ. निलेश विश्वकर्मा द्बारा नामांकन पेश किए जाते समय वंचित बहुजन आघाडी के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन पुंडकर, प्रदेश सचिव राजेंद्र पातोडे व जिलाध्यक्ष राहुल मेश्राम तथा नप सदस्य हर्षद वाघ व अरिहंत गेडाम सहित संजय चोरपगार, प्राजक्ता किल्लेवार, अभय तायडे, बाबाराव गायकवाड, सुरेंद्र खंडारे, रमेश आठवले, सागर भोवते, प्रशांत गजभिये व आनंद इंगले की उपस्थिति रही.





