जेईई अ‍ॅडव्हान्स में रोनित अग्रवाल को नैशनल रैंकिंग

इंजीनियर बन करना है दर्यापुर का नाम बडा

दर्यापुर/दि.3– स्थानीय विद्यार्थी रोनित कपिल अग्रवाल ने जेईई अ‍ॅडव्हान्स में दर्यापुर का नाम बडा किया है. राष्ट्रीय स्तर की आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में रोनित ने जनरल इडब्ल्यूएस में 953 रैंक हासिल की है. जेईई मेन में भी रोनित ने 99.6 पर्सेंटाइल प्राप्त कर गुणवत्ता सिद्ध की थी. वह अपनी सफलता का श्रेय पिता कपिल अग्रवाल, माताजी वर्षा अग्रवाल और गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद, प्रोत्साहन तथा सतत सहयोग को देता है. रोनित ने बताया कि, सतत अभ्यास, कठोर परिश्रम और लगन के बल पर यश प्राप्त होता है.

Back to top button