अब सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे विप्लव बाजोरिया
कल शाम 4.35 बजे ऑनलाइन दायर की ‘एसएलपी’

* ‘टेक्नीकल फॉल्ट’ की वजह से याचिका फिलहाल रजिस्टर्ड नहीं
अमरावती/दि.8 – अमरावती निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद का चुनाव लडने में नाकाम रहे पूर्व विधायक विप्लव बाजोरिया ने अमरावती के जिला निर्वाचन विभाग द्बारा उनके नामांकन को अपात्र किए जाने के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है. जिसके लिए पूर्व विधायक विप्लव बाजोरिया की ओर से एड. अमरसिंह द्बारा कल रविवार 7 जून की शाम 4.35 बजे ऑनलाइन तरीके से सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पीटीशन (एसएलपी) दायर की गई. परंतु इस पीटीशन में कुछ तकनीकी त्रृटि रहने के चलते यह पीटीशन फिलहाल सुप्रीम कोर्ट की लिस्टिंग में रजिस्टर्ड नहीं हुई है. जिसे फिलहाल सुप्रीमकोर्ट के क्लीरिकल विभाग में पेंडिंग रखा गया है.
इस संदर्भ में विधि सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक विप्लव बाजोरिया को सुप्रीम कोर्ट द्बारा उनकी एसएलपी में तकनीकी त्रृटि रहने की सूचना देते हुए त्रृटि की पूर्तता करने हेतु सूचित किया जा चुका है. सूत्रों के मुताबिक बाजोरिया की ओर से त्रृटि की पूर्तता करने के उपरांत याचिका को सुप्रीम कोर्ट मेें सुनवाई हेतु स्वीकार करने के बारे में निर्णय लिया जायेगा. साथ ही याचिका की सुनवाई हेतु स्वीकार होने की स्थिति में सुनवाई शुरू करने से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अमरावती विधान परिषद की सीट हेतु चुनावी मैदान में रहनेवाले अन्य तीनों प्रत्याशियों को ही नोटिस जारी की जायेगी. जिसके बाद सभी पक्षों का युक्तिवाद सुनते हुए सुप्रीम कोर्ट द्बारा इस मामले में अपना निर्णय सुनाया जायेगा.





