अनधिकृत भंगार दुकानों पर मनपा की कार्रवाई

चार ट्रक कबाड़ जब्त

अमरावती/दि.11- महानगरपालिका आयुक्त वर्षा लड्डा के निर्देश तथा सहायक आयुक्त अविनाश रघटाटे के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित अनधिकृत कबाड़ दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई.
अतिक्रमण निर्मूलन विभाग ने श्याम चौक स्थित बीएसएनएल कार्यालय के पीछे, पुराने तहसील कार्यालय परिसर तथा जवाहर गेट रोड पर सड़क किनारे संचालित अवैध कबाड़ दुकानों का अतिक्रमण हटाया. कार्रवाई के दौरान करीब चार ट्रक कबाड़ सामग्री जब्त कर कंपोस्ट डिपो में जमा कराई गई. यह कार्रवाई अतिक्रमण पथक प्रमुख योगेश कोल्हे के नेतृत्व में अन्सार अहमद और संदीप सोनोने की उपस्थिति में की गई. अभियान में पुलिस एवं महानगरपालिका के कर्मचारी भी शामिल रहे.

Back to top button