जिला ग्रामीण पुलिस में 35 अधिकारियों का हुआ तबादला
23 एपीआय व 12 पीएसआय किए गये इधर से उधर

* प्रशासकीय कारणों के चलते हुए तबादले
अमरावती/दि.11 – अमरावती ग्रामीण पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम द्बारा अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत प्रशासकीय कामकाज में बदलाव करने हेतु 23 एपीआय व 12 पीएसआय स्तर के पुलिस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है. इन 35 पुलिस अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से नई नियुक्ति वाले स्थान पर अपना पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है.
इस संदर्भ में जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक एपीआय अनूप वाकडे को पुलिस अधीक्षक के वाचक अधिकारी पद से खोलापुर पुलिस थाने, एपीआय विलास सानप को सायबर पुलिस थाने से लोनी पुलिस थाने, एपीआय प्रकाश पाटिल को डायल 112 से माउली जहांगीर पुलिस थाने, एपीआय अमोल तुलजेवार को तिवसा पुलिस थाने से मंगरूल चव्हाला पुलिस थाने, एपीआय सतीश खेडेकर को लोनी पुलिस थाने से सरमसपुरा पुलिस थाने, एपीआय राहुल गवई को मोर्शी पुलिस थाने से शेंदुरजना घाट पुलिस थाने, एपीआय शिवहरि सरोदे को वरूड पुलिस थाने से कुर्हा पुलिस थाने, एपीआय प्रशांत देशमुख को नियंत्रण कक्ष से रहिमापुर पुलिस थाने, एपीआय अमोल मुडे को स्थानीय अपराध शाखा से खल्लार पुलिस थाने, एपीआय श्रीकांत कडू को माउली जहांगीर पुलिस थाने से पुलिस अधीक्षक के वाचन अधिकारी कक्ष, एपीआय संजय आत्राम को मंगरूल चव्हाला पुलिस थाने से तिवसा पुलिस थाने, एपीआय नीलेश गोपालचाउडीकर को सरमसपुरा पुलिस थाने से वरूड पुलिस थाने, एपीआय अनंत वडतकर को रहिमापुर पुलिस थाने से परतवाडा पुलिस थाने, एपीआय दादाराव कोपनर को जिला विशेष शाखा से दर्यापुर पुलिस थाने में स्थानांतरित किया गया है. इसके अलावा इस समय ग्रामीण पुलिस के नियंत्रण कक्ष में पदस्थ रहनेवाले एपीआय रवीन्द्र टाले को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के वाचक अधिकारी कक्ष, एपीआय गणपत कालुसे को चांदुर रेलवे पुलिस स्टेशन, एपीआय प्रेमकुमार केदार को चांदुर बाजार पुलिस स्टेशन, एपीआय संजीव खंडारे को चांदुर बाजार पुलिस स्टेशन, एपीआय दुर्गेश राजपूत को मोर्शी पुलिस स्टेशन, एपीआय शिवचरण डोंगरे को धारणी पुलिस स्टेशन, एपीआय युवराज राठोड व दर्यापुर पुलिस स्टेशन, एपीआय मनीषा सामटकर को चांदुर रेलवे पुलिस स्टेशन, एपीआय मनीष दुबे को मोर्शी पुलिस स्टेशन तथा एपीआय संतोष गुर्जर को स्थानीय अपराध शाखा में स्थलांतरित किया गय है.
इसके अलावा इन 12 पुलिस निरीक्षकों का प्रशासनिक कारणों के चलते तबादला सूची जारी की गई. उसके मुताबिक पीएसआय अमोल मानसकर को माहुली पुलिस स्टेशन से परतवाडा पुलिस स्टेशन, पीएसआय सतीश झाल्टे को धारणी पुलिस स्टेशन से मोर्शी पुलिस स्टेशन, पीएसआय हरिहर गोरे को दर्यापुर पुलिस स्टेशन से दत्तापुर पुलिस स्टेशन, पीएसआय श्रीधर दांदले को दर्यापुर पुलिस स्टेशन से अंजनगांव सुर्जी पुलिस स्टेशन, पीएसआय आकाश शिवणकर को मोर्शी पुलिस स्टेशन से परतवाडा पुलिस स्टेशन, पीएसआय शिवराज पवार को मोर्शी पुलिस स्टेशन से आसेगांव पूर्णा पुलिस स्टेशन, पीएसआय मंगेश शेगोकार को शे.घाट पुलिस स्टेशन से दत्तापुर पुलिस स्टेशन, पीएसआय नीतेश पाझडे को चांदुर रेलवे पुलिस स्टेशन से दर्यापुर पुलिस स्टेशन, पीएसआय सिध्देश्वर उमाले को चांदुर बाजार पुलिस स्टेशन से वरूड पुलिस स्टेशन तथा नियंत्रण कक्ष से पीएसआय दर्शन दिकोंडवार को चांदुर रेलवे पुलिस स्टेशन व पीएसआय रामेश्वर नागरे को चिखलदरा पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित किया गया है. वहीं दत्तापुर पुलिस थाने में पदस्थ रहनेवाले पीएआय नरेंद्र मानकर को दत्तापुर थाने में ही सेवा निवृत्ति तक समयावृध्दि दी गई है.





