सोमय्या की मनपा में नहीं हो बैठक
एमआईएम ने मनपा आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

अमरावती /दि.11-एमआईएम के गट नेता शेख हमीद शेख वाहेद ने अमरावती मनपा आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर भाजपा नेता किरीट सोमय्या की 11 जून को प्रस्तावित बैठक को रद्द करने के लिए कहा है.
उल्लेखनिय है कि भाजपा नेता किरीट सोमय्या का गुरुवार 11 जून को अमरावती में दौरा है. इस दौरान अमरावती मनपा में इनकी एक बैठक प्रस्तावित है. इसी बैठक को रद्द करने के लिए एमआईएम ने मनपा आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है. एमआईएम के मनपा गट नेता शेख हमीद शेख वाहेद ने कहा कि किरीट सोमय्या बिना किसी संवैधानिक पद पर रहते हुए किस आधार पर मनपा आयुक्त के साथ बैठक ले सकते है. उन्होंने कहा कि किरीट सोमय्या पहले भी कई बार अमरावती आ चुके है और हर वक्त वे मुस्लिमों के जन्म प्रमाणपत्रों पर संदेह जताते हुए उन्हें बांग्लादेशी अथवा पाकिस्तानी घोषित करते रहे है. उन्होंने कहा कि किरीट सोमय्या की इस अनर्गल बयानबाजी से शहर का शांत माहौल बिगडने की संभावना है. किरीट सोमय्या किसी संवैधानिक पद पर भी नहीं है. फिर वे किस आधार पर मनपा कार्यालय में बैठक करते है. मनपा आयुक्त को ज्ञापन सौंपते वक्त एमआईएम मनपा गट नेता शेख हमिद शेख वाहेद, नगरसेवक सैय्यद राशिद आदी उपस्थित थे.





