बर्तन चोरी के पुराने विवाद पर मारपीट

दशहरा मैदान में वाहनों की तोडफोड और पथराव

* परस्पर विरोधी शिकायत पर मामला दर्ज
अमरावती/दि.13– घर के बर्तन चुराने का संदेह व्यक्त कर पूछताछ करना एक परिवार को काफी महंगा पडा. इस कारण पर से दोनों गुटों में जोरदार विवाद होकर मारपीट व तोडफोड हुई. दशहरा मैदान के वसंतराव नाईक नगर परिसर की झोपडपट्टी में 11 जुलाई को यह घटना घटित हुई. इस प्रकरण में पुलिस ने दोनों स्वतंत्र शिकायत दर्ज कर दोनों गुटों के संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
शिकायतकर्ता महिला ने परिसर की एक महिला के बेटे को घर के पुराने बर्तन ले जाने बाबत पूछताछ की. इस बात पर से संतप्त हुए राम खिच्ची, भोला खिच्ची, सचिन खिच्ची और उसके साथ के चार-पांच युवकों ने शिकायतकर्ता से गालीगलौज कर मारपीट की. मेरे बेटे चोर लगते है क्या ऐसा कहते हुए आरोपी शिकायतकर्ता को कबाड की दुकान पर ले गये. घर के सामने खडे वाहन और दुकान की तोडफोड की. शिकायतकर्ता समेत दो महिला के घर पर पथराव किया गया. इस प्रकरण में राजापेठ पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
दूसरी तरफ राम खिच्ची द्वारा दर्ज शिकायत के मुताबिक गैस सिगडी चुराने के संदेह पर अपने परिवार के साथ मारपीट किये जाने का आरोप किया है. शिकायत में कहा है कि, सिगडी उसके बेटे द्वारा चुराने के संदर्भ में आरोपी उनके घर पहुंचे. गालीगलौज और मारपीट शुरु कर दी. शिकायतकर्ता के बेटे सूर्या को पत्थर मारकर नीचे गिरा दिया. साथ ही रामसिंग को भी लाथोंगुसों से बेदम पीटा और उसे जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने रोहण वानखडे, आदित्य वानखडे, अथर्व ठाकुर और दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Back to top button