डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर महाविद्यालय में ‘एक विद्यार्थी, एक पेड’ उपक्रम

विद्यार्थियों से वृक्षारोपण कर संवर्धन करने का दिया संदेश

अमरावती /दि.14- स्थानीय श्री दादासाहेब गवई चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर महाविद्यालय में सामाजिक उपक्रम पखवाडा निमित्त ‘एक विद्यार्थी, एक पेड’ इस महत्वपूर्ण पर्यावरणपुरक उपक्रम का आयोजन किया गया. बढते प्रदूषण, मौसम में बदलाव और पर्यावरण संतुलन रखने की आवश्यकता को ध्यान में रखकर और विद्यार्थियों में वृक्षारोपण को लेकर रुचि निर्माण करना और प्रत्येक विद्यार्थी द्वारा कम से कम एक पेड लगाकर उसका संवर्धन करने का संकल्प लें, यह उपक्रम का मुख्य उद्देश्य था.
कार्यक्रम में संस्थाध्यक्षा कीर्ति अर्जुन प्रमुख अतिथि के रुप में उपस्थित थी. उनके हस्ते वृक्षारोपण कर उपक्रम का शुभारंभ किया गया और उसके पश्चात प्रत्येक विद्यार्थियों को एक पौधा देकर वृक्षारोपण का महत्व विषद किया गया और सभी विद्यार्थियों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसका संवर्धन करने का आवाहन किया गया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थित थे. महाविद्यालय परिसर में विविध प्रजातियों के पौधे लगाए गए. उन पौधों का नियमित संवर्धन करने की जवाबदारी विद्यार्थियों ने ली.
कार्यक्रम के दौरान संस्थाध्यक्षा कीर्ति अर्जुन ने कहा कि, वृक्ष यह प्रकृति का खरा वैभव है. मानव के अस्तित्व के लिए यह अत्यंत आवश्यक है. प्रत्येक विद्यार्थी केवल पौधा लगाकर नहीं रुके, बल्कि उस पौधे का संवर्धन करने की भी जिम्मेदारी स्वीकारे. वृक्षारोपण यह आनेवाली पीढी के लिए एक अमूल्य भेंट है. वहीं प्राचार्य डा. कमलाकर पायस ने अपने मनोगत में कहा कि, ‘एक विद्यार्थी, एक पेड’ यह उपक्रम केवल वृक्षारोपण तक मर्यादित नहीं है. विद्यार्थियों के सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और प्रकृति प्रेम विकसित करनेवाला उपक्रम है. कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपाली पडोले ने किया व आभार प्रदर्शन के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थी, शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सहभाग लिया.

Back to top button