डवरगांव में विद्यार्थियों ने किसानों को बीज टैंग की जानकारी दी
श्री शिवाजी कृषी महाविद्यालय का उपक्रम

डवरगांव/दि.21- श्री शिवाजी कृषी महाविद्यालय अमरावती के ग्रामीण कृषी कार्यानुभव कार्यक्रम अंतर्गत विद्यार्थियों ने डवरगांव में किसानों को बीज टैंक के महत्व एवं उस पर अंकित जानकारी के संदर्भ में मार्गदर्शन किया.
इस अवसर पर विद्यार्थियोें ने किसानों को , बीज खरिदते समय बीज टैंग पर अंकित फसल एवं किस्म का नाम, बीज का वर्ग, लॉट नंबर, अंकुरण प्रतिक्षत, भौतिक शुध्दता, अनुवंशिक शुध्दता, नमी प्रतिशत, शुध्द बीज का वजन, उत्पादन एवं परिक्षण की तिथि, वैद्यता अवधी, बीज उपचार की जानकारी तथा प्रमाणन संस्था का नाम जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी. और किसानों का मार्गदर्शन किया.
विद्यार्थियों ने यह भी बताया कि, अलग-अलग रंग के टैंग बीज की श्रेणी दर्शाते है. जैसे सफेद- ब्रिडर सीड, बैंगनी- फाउंडेशन सीड, नीला -सर्टिफाईड सीड तथा काला-ट्रथफूली लॅबलेड सीड. किसानों को हमेशा प्रमाणित एवं वैद्य टैंग वाले बीज खरिदने की सलाह भी दी गई.ताकि वे बेहतर अंकुरण, अधिक उत्पादन तथा गुणवत्ता पूर्ण फसल उन्हें हासिल हो सकें. कार्यक्रम में गांव के अनेक किसानों ने सहभाग लेकर अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया. उपस्थित किसानों ने इस मार्गदर्शन कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का आभार माना.