आयकर भरनेवाले किसानों के बिजली बिल माफ नहीं – भरणे

मुंबई /दि.22- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा किसानों के पुराने बिजली बिल माफ करने की घोषणा के कुछ दिनों बाद राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरने ने स्पष्ट किया है कि, जो किसान आयकर (इनकम टैक्स) का भुगतान करते हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. सरकार का कहना है कि, योजना का उद्देश्य आर्थिक रुप से कमजोर और जरुरतमंद किसानों को राहत पहुंचाना है. पिछले सप्ताह ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों के लिए बडा ऐलान करते हुए कहा था कि, राज्य सरकार साढे सात हॉर्स पावर तक के कृषि पंपों पर लगभग 48 हजार करोड रुपए के पुराने बिजली बिल माफ करेगी.