प्राथमिक शिक्षक समिति में 25 शिक्षकों का सार्वजनिक प्रवेश

अमरावती/दि.22- महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक समिति के नेतृत्व एवं कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर धामणगांव रेलवे तहसील के 25 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक समिति की सदस्यता ग्रहण करते हुए सार्वजनिक रूप से प्रवेश किया.
यह प्रवेश कार्यक्रम प्राथमिक शिक्षक समिति के जिला शिक्षक नेता गोकुलदास राउत, जिलाध्यक्ष अजयानंद पवार, जिला मार्गदर्शक संभाजी (सदानंद) रेवाले, जिला महासचिव शैलेंद्र एस. दहातोेंडे तथा तहसील अध्यक्ष योगीराज मोहोड की उपस्थिति में संपन्न हुआ. 21 जुलाई मंगलवार को महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक समिति, तहसील शाखा धामणगांव रेलवे की ओर से दोपहर 4 बजे तुलजा भवानी माता संस्थान, धामणगांव रेलवे में सहविचार सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता जिला शिक्षक नेता गोकुलदास राउत ने की. मुख्य अतिथियों में अजयानंद पवार, मार्गदर्शक सदानंद रेवाले, जिला महासचिव शैलेंद्र एस. दहातोंडे तथा तुलजा भवानी संस्था के अध्यक्ष गोविंद मानकर उपस्थित थे.
सभा के दौरान महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक समिति की कार्यशैली तथा गोकुलदास राउत, अजयानंद पवार एवं योगीराज मोहोड के नेतृत्व से प्रभावित होकर धामणगांव रेलवे तहसील में कार्यरत 25 शिक्षक- शिक्षिकाओं ने समिति में सार्वजनिक रूप से प्रवेश किया.
प्रवेश लेनेवाले शिक्षकों में ज्ञानेश्वर राठोड, नामदेव जाधव, सुनील राठोड, विलास राठोड, सेवादास राठोड, गोपाल राठोड, सचिन चव्हाण, विष्णु राठोड, विजय आडे, निरंजन आडे, शेषराव चव्हाण, विनोद राठोड, सुनील चव्हाण, शक्ति राठोड, विनोद राठोड, नामदेव पवार, देवीदास राठोड, सतीष राठोड, अजय जाधव, पांडुरंग राठोड, नामदेव राठोड,नारायण राठोड, वसंत राठोड तथा विष्णु जाधव शामिल है. सभा में ज्ञानेश्वर राठोड को धामणगांव रेलवे तहसील शाखा का कोषाध्यक्ष, नामदेव जाधव को उपाध्यक्ष तथा केशव पोटे को जिला प्रतिनिधि पद पर चुना गया.
इस अवसर पर तुलजा भवानी संस्थान के अध्यक्ष गोविंद मानकर का उत्कृष्ट संस्थान के रूप में शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया. सभा का प्रस्तावना भाषण योगीराज मोहोड ने दिया. कार्यक्रम का संचालन विक्रांत टेकाडे ने किया तथा आभार प्रदर्शन तेजस राठोड ने किया. इस अवसर पर रामेश्वर गावंडे एवं ओमप्रकाश धनसकर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे. यह जानकारी महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक समिति के राज्य प्रचार प्रमुख राजेश्वर सावरकर ने दी.