अवैध रेत परिवहन करते टिप्पर समेत 7.8 लाख का माल जब्त

चांदूर बाजार पुलिस की कार्रवाई

चांदूर बाजार/दि.22 – पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम के निर्देशानुसार अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चांदूर बाजार पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई करते हुए एक टिप्पर और रेत समेत 7.8 लाख का माल जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम फुबगांव निवासी नंदू सुधाकर सोनोने (36) है.
जानकारी के मुताबिक 20 जुलाई को थाना प्रभारी पी.एन. आधारसिंह सोनवणे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गश्त पर थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि टिप्पर क्रमांक एमएच-02/एसए-5934 कुरलपूर्णा नदी के पात्र से अवैध रूप से रेत भरकर शहापुर की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने फुबगांव फाटा पर नाकाबंदी कर वाहन को रोका. जांच में टिपर में लगभग एक पीतल काली रेत, जिसकी अनुमानित कीमत 8 हजार है, अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाई गई. पुलिस ने रेत के साथ करीब 7 लाख मूल्य का टिप्पर जब्त कर कुल 7.08 लाख का माल कब्जे में लिया. मामले में फुबगांव निवासी नंदू सुधाकर सोनोने (36) के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है. यह कार्रवाई थाना प्रभारी पी. एन. आधारसिंह सोनवणे के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मी दिनेश राठौड़, गणेश अगोले और अजय ठाकरे की टीम ने की. आगे की जांच पुलिस कर रही है.

 

Back to top button