रेड्डीज स्कूल में स्पर्धा परिक्षा के महत्व पर हुआ सेमिनार

अमरावती/दि.22- स्थानीय राजापेठ परिसर स्थित रेड्डीज इंग्लिश स्कूल में छात्र-छात्राओं को स्पर्धा परिक्षाओं का महत्व बताने हेतु भव्य सेमिनार आयोजित किया गया था. शाला की मुख्याध्यापिका शुभांगी भिडे की अध्यक्षता के तहत आयोजित इस सेमिनार में वेक्टर एकेडमिक क्लासेस के केदार जोशी ने सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं का शानदार ढंग से मार्गदर्शन किया.
इस अवसर पर शाला की उपमुख्याध्यापिका राखी गुप्ता ने केदार जोशी व उनकी टीम के सदस्यों का पुष्पगुच्छ प्रदान करते हुए स्वागत किया. जिसके उपरांत केदार जोशी व उनकी टीम के सदस्यों ने कक्षा 6वीं, 7वीं व 8वीं के छात्र-छात्राओं को आयएसओ, आयएमओ, एसओएफ, एनएसटीएसई व विस्डम सहित विविध स्पर्धा परिक्षाओं के बारे में मागदर्शन किया. इस समय विद्यार्थियों ने बडे उत्साहपूर्वक ढंग से विज्ञान के प्रयोग किए एवं परिक्षाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त की. आयोजन को सफल बनाने हेतु शिक्षिका सोनाली चुने व अश्विन घुले ने प्रयास किए.





