केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

भाकपा, माकपा, एटक, सीटू सहित विभिन्न जन संगठनों की जोशपूर्ण भागीदारी

अमरावती /दि.23– वाम मोर्चे की ओर से महाराष्ट्र में दिल्ली के छात्र आंदोलन पर पुलिस द्वारा किए गए अमानवीय लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन और महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया गया है. इसके तहत 23 जुलाई को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, एटक, सीटू सहित विभिन्न जन संगठनों के साथ डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक के पास जोरदार प्रदर्शन किया गया. आंदोलनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, न्यायिक जांच और दोषी प्रशासन पर तुरंत कार्रवाई की मांग की.
इस आंदोलन का नेतृत्व भाकपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य अशोक सोनारकर, जिला सहसचिव डॉ. ओमप्रकाश कुटेमाटे, अमरावती तालुका सचिव नीलकंठ ढोके, शहर सचिव सुनील घटाले और माकपा के जिला सचिव रमेश सोनुले, राज्य कौंसिल सदस्य सुभाष पांडे, राजेंद्र भांबोरे, पद्मा गजभिये ने किया. आंदोलन में जयेंद्र भोगे, जे. एम. कोठारी, लता सोनारकर, अमरावती विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य प्रा. कैलास चव्हाण, दिगंबर नगेकर, लक्ष्मण धाकडे, अशोकराव राऊत, सचिन लंगोटे, उषा ढवले, सुनील देशमुख, प्रतिभा मेश्राम, पंजाबराव शिंदे, अश्विनी लोखंडे, प्रफुल्ल मंदा, श्रीधर, दिलीप लाडे, ज्योति नालट, वर्षा वानखेडे, वर्षा मेश्राम, लक्ष्मी नागदेवते, लीना गवई, सुषमा मोहोड, सपना गवई, प्रज्ञा सूर्यवंशी, निकिता दुर्योधन, सारिका खरे, जोशना मोहोड, उज्वला इंगोले, वंदना रवराळे, दीपमाला रंगारी, मनीषा मोरे, मालती मोहोड, ललिता शेंडे, कविता पवार, लता सोनटक्के, किरण भोगे, मीना मावले, ज्ञानेश्वर मेश्राम, उद्धव कणसे, हर्षराज चौधरी, सुनील भोवते, चित्रा बोरकर, प्रमिला शेंडे, मनीष तायडे, प्रतिभा कांबले, सीमा मेश्राम, सकुरा बानो, आशा मेश्राम, यास्मिन खान, रिजवाना खान, प्रियंका भगत, अरुण मालवीय, जया सरोदे, नेहा चुटके, संगीता पांडे, शबाना फिरदोस, सबा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

Back to top button