किसानों को बोर्डो मिश्रण तैयार करने की विधि एवं उपयोग की जानकारी दी
श्री शिवाजी कृषि महाविद्यालय का आयोजन

देवरी /दि.24– फसलों में लगने वाले फफूंदीजन्य रोगों के प्रभावी नियंत्रण के लिए किसानों को बोर्डो मिश्रण तैयार करने की सही विधि और उसके सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई. आयोजित प्रदर्शन के दौरान कॉपर सल्फेट और चूने को अनुशंसित अनुपात में मिलाकर बोर्डो मिश्रण तैयार करने की प्रक्रिया समझाई गई.
विशेषज्ञों ने बताया कि यह मिश्रण फल बागानों, सब्जी फसलों तथा अन्य कृषि फसलों में झुलसा, पत्ती धब्बा और अन्य फफूंदीजन्य रोगों के नियंत्रण में प्रभावी साबित होता है. जनजागरूकता कार्यक्रम के दौरान श्री शिवाजी कृषि महाविद्यालय के रावे (रूरल एग्रीकल्चरल वर्क एक्सपीरियंस) के विद्यार्थियों ने किसानों को बोर्डो मिश्रण का सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से उपयोग करने संबंधी मार्गदर्शन दिया. इस अवसर पर अधिकांश बारबैले, वेदांत बोकाडे, गौरव दहीकर, समीर देशमुख, वेदांत देशमुख तथा हिमांशु थोते उपस्थित रहे. किसानों ने इस मार्गदर्शन का स्वागत करते हुए फसलों के रोग प्रबंधन के लिए बोर्डो मिश्रण का अनुशंसित तरीके से उपयोग करने का संकल्प लिया.





