कैमरा पूजन कर निकली भव्य दिंडी
अंबानगरी फोटो-विडियोग्राफर एसोसिएशन का विश्व छायाचित्र दिवस निमित्त आयोजन

* अवधूत भजनों के साथ वारकरियों के स्वरों से पावन हुई अंबानगरी
अमरावती/दि.21– कैमरा का एक क्लिक आपकी यादों को संजोेये रखता है. यह कैमरा भी अनमोल और यादगार बन रहा है. इसकी शुरूआत भले ही सालों पहले एक खोज माध्यम से हुई थी.लेकिन धीरे-धीरे इसका महत्व बढने लगा है. अब तो सोशल मीडिया के इस दौर में कैमरा चाहे प्रोफेशनल हो या फिर मोबाईल का रील, फोटोग्राफी का क्रेज लोगों में आज भी देखने मिलता है. इसी क्रेज के साथ कैमरा का भी हर व्यक्ति के जीवन में अविभाज्य अंग है. इस बात को याद दिलाते हुए हर साल अंबानगरी फोटो वीडियोग्राफर्स एसोसिएशन द्बारा भव्य कैमरा दिंडी का आयोजन किया गया है. इस बार भी अवधूती भजन और वारकरियों के स्वरों के अंबानगरी को पावन करते हुए एसोसिएशन ने भव्य दिंडी निकाली.
स्थानीय हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल के प्रवेश द्बार से इस भव्य कैमरा दिंडी की शुरूआत हुई. इस अवसर पर शिवसेना शिंदे गुट उपनेता प्रीति बंड, जिलाध्यक्ष आशीष धर्माले, शोध प्रतिष्ठित के यश खोडके, विवेकानंद कॉलोनी गजानन महाराज संस्थान अध्यक्ष अजय जगताप, पार्षद मिलींद बांबल, ऋषिकेश देशमुख वंचित के जिलाध्यक्ष राहुल मेश्राम आदि प्रमुखता से उपस्थित थे. सभी मान्यवरों के हाथों कैमरा का पूजन किया गया. पश्चात सभी ने पालखी को उठाकर कैमरा का महत्व शहरवासियों को समझाने का प्रयास किया.
उपस्थित मान्यवरों ने समयोचित विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, शहर में आप्पा संगठन हर साल इस भव्य कैमरा दिंडी का आयोजन करते है. इस उपक्रम के माध्यम से वे शहरवासियों को कैमरे का महत्व समझाने का प्रयास कर रहे है. आज भी भले ही हम सोशल मीडिया की दूनिया में मोबाईल के कैमरे में गुम है. लेकिन फिर भी प्रोफेशनल कैमरे ही हमारे लिए यादों को संजोये रखने का साधन बन सकते है. इस बात पर उन्होंने बल दिया.
कार्यक्रम में सांसद बलवंत वानखडे, डॉ. अनिल बोंडे, पूर्व मंत्री एड. यशोमती ठाकुर, विधायक प्रवीण पोटे पाटील, स्थायी समिति सभापति अविनाश मार्डीकर, नेता प्रतिपक्ष मनपा विलास इंगोले, कृषि उपज मंडी सभापति हरीष मोरे, संचालक प्रवीण अडसपुरे, कांग्रेस शहराध्यक्ष बबलु शेखावत, राकांपा शरद पवार गुट के प्रा. डॉ. हेमंत देशमुख, रायुका के प्रदेशाध्यक्ष निखिल ठाकरे, जिला उपाध्यक्ष रीना गजभिये आदि ने भले ही कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज नहीं की लेकिन उन्होंने अपनी शुभकामनाएं संदेश के माध्यम से आयोजकों तक पहुंचाने का प्रयास किया.
हव्याप्र मंडल के प्रांगण से निकली भव्य कैमरा दिंडी अध्यक्ष गजानन अंबाडकर, प्रकल्प प्रमुख सागर काजले, सप्ताह प्रमुख हेमंत मार्गदर्शन में गांधी चौक से राजकमल चौक, शाम चौक, जयस्तंभ चौक पहुंची. यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांघी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया. पश्चात मालवीय चौक से यह यात्रा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक पर समाप्त हुई. इस अवसर पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को भी माल्यार्पण कर भव्य कैमेरा दिंडी का समापन किया गया. इस दिंडी में बेलोरा की वारकरी दिंडी का सावंगा विठोगा के अवधूत भजन मंडल के स्वरों ने अंबानगरी को धर्ममय कर दिया था.
पार्षद बांबल ने की कचरा गाडी की व्यवस्था
बता दे कि शहर में पहले ही कचरे को लेकर मारा-मारी चल रही है. ऐसे में किसी यात्रा एवं दिंडी आयोजन के समय भी सडक पर कचरा होने की संभावना बढ जाती है.ऐसी स्थिति में उपस्थितों द्बारा किया गया कचरा साफ किया जा सके तथा दिंडी के आयोजकों पर उंगील न उठायी जाए, इस उद्देश्य से पार्षद मिलींद बांबल ने इस दिंडी में एक कचरा गाडी की अप्पा संगठन के लिए व्यवस्था की थी. जो पूरा समय दिंडी में मार्गक्रमण कर रही थी.





