कल स्व. नानासाहेब देशमुख के 13 वें पुण्मस्मरण कार्यक्रम का आयोजन

चांदुर बाजार /दि.25 – सामाजिक, शैक्षणिक एवं सहकार क्षेत्र के लोकनेता तथा पीपल्स वेलफेयर सोसायटी, अमरावती के संस्थापक अध्यक्ष स्व. पु. ना. उपाख्य नानासाहेब देशमुख के 13 वें पुण्यस्मरण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र की पूर्व राज्यमंत्री एवं पीपल्स वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष वसुधाताई पुं. देशमुख करेंगी. प्रमुख अतिथियों में अचलपुर के उपविभागीय अधिकारी बलवंत अरखराव, माध्यमिक शिक्षाधिकारी प्रिया देशमुख, श्री शिवाजी शिक्षण संस्था के उपाध्यक्ष भैयासाहेब पाटिल पुसदेकर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहेंगे.
कार्यक्रम बुधवार 26 अगस्त को सुबह 10 बजे कृषि तीर्थ समाधिस्थल, वलगांव रोड चांदुर बाजार में श्रद्धांजलि सभा से शुरु होगा. इसके बाद सुबह 11 बजे माऊली सभागृह, मुक्ताई लॉन में श्रद्धांजलि सभा तथा दोपहर 1 बजे स्नेहभोजन आयोजित किया गया है. आयोजकों अभय नं. देशमुख, सु. ना. देशमुख, डॉ. नीलेश रा. ठाकरे तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आवाहन किया है.

Back to top button