कैम्प कॉर्नर से अमर कॉलोनी तक अतिक्रमण पर कार्रवाई
दो ट्रक सामान जब्त

अमरावती/दि.8– मनपा के पूर्व जोन क्रमांक 3 के अंतर्गत कैम्प कॉर्नर से यशोदा नगर रोड होते हुए अमर कॉलोनी परिसर में सोमवार को अतिक्रमण विभाग और फ्रेजरपुरा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की.
कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई गई पान की टपरियां, हाथठेले, दोपहिया वाहन तथा बड़े लोहे के काउंटर हटाए गए. इस दौरान बड़ी मात्रा में अतिक्रमण का सामान जब्त किया गया, जिसे दो ट्रकों में भरकर ले जाया गया. सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर अतिक्रमण के कारण नागरिकों को होने वाली परेशानी तथा यातायात में उत्पन्न बाधाओं को देखते हुए यह कार्रवाई की गई. मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.





