नॉन-इंटरलॉकिंग के कारण पुणे मार्ग पर टाइम टेबल बिखरा

कुछ ट्रेनों के बदले गए मार्ग

* हटिया-पुणे जाएगी दौंड तक
नागपुर /दि.8- हडपसर-पुणे-घोरपडी कोचिंग मेंटेनन्स कॉम्प्लेक्स विभाग की थर्ड लाइन के कमीशन हेतु पुणे और हडपसर यार्ड में प्री नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग के काम किए जा रहे है. जिससे बडनेरा होकर पुणे जानेवाली कुछ ट्रेनों के समय में बदल किया गया है. कुछ गाडियां रद्द कर अनेक के मार्ग में परिवर्तन किए जाने की जानकारी मध्य रेलवे ने दी.
रेलवे प्रशासन ने ट्रेन संख्या 12114 नागपुर-पुणे एक्सप्रेस 2 अक्तूबर को और पुणे-नागपुर 12113 ट्रेन 3 अक्तूबर को कैन्सल कर दी है. ऐसे ही 12126 नागपुर-पुणे गाडी 3 अक्तूबर को और 12135 पुणे-नागपुर एक्सप्रेस 4 अक्तूबर को कैन्सल रहेगी.
मध्य रेलवे ने बताया कि, पुणे-हटिया ट्रेन संख्या 22845 एक्सप्रेस 4 अक्तूबर को दौंड से छोडी जाएगी. उसी प्रकार हटिया-पुणे एक्सप्रेस 22846 गाडी 2 अक्तूबर को दौंड स्टेशन पर पूर्ण हो जाएगी. 12221 पुणे-हावडा एक्सप्रेस 19 सितंबर और 3 अक्तूबर को पुणे-लोणावला-कर्जत-पनवेल-कल्याण-इगतपुरी-मनमाड रुट से चलाई जाएगी. उसी प्रकार हावडा-पुणे एक्सप्रेस 12222 ट्रेन 3 अक्तूबर को मनमाड-इगतपुरी-लोणावला-पुणे मार्ग से चलाई जाएगी.

Back to top button