हिंदी विश्वविद्यालय में विदर्भस्तरीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का समापन

60 से अधिक प्रतिभागियों को प्रदान किए प्रमाणपत्र

वर्धा /दि.8- महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के नागार्जुन अतिथि गृह में ट्रेडिशनल शीतोरियो कराटे ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय विदर्भस्तरीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार 6 सितंबर को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. शिविर में विदर्भ के विभिन्न जिलो से आए 60 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभाग लेकर कराटे की विभिन्न तकनीकों एवं कलाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया.
समापन समारोह में प्रमुख अतिथि के रुप में विश्वविद्यालय के कुलसचिव कादर नवाज खान, जनसंपर्क अधिकारी बी. एस. मिरगे, ट्रेडिशनल शीतोरियो कराटे ऑर्गनाइजेशन के कार्याध्यक्ष सिंहान शेख दत्तु, अध्यक्ष सिंहान कृष्णा ढोबले उपस्थित रहे. अतिथियों ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कराटे को आत्मरक्षा, अनुशासन एवं व्यक्तिमत्व विकास का प्रभावी माध्यम बताया तथा युवाओं से नियमित प्रशिक्षण व अभ्यास के माध्यम से शारीरिक और मानसिक रुप से सशक्त बनने का आवाहन किया.
दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को कराटे की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया. प्रशिक्षण देने वाले कोचों में गणेश लांजेवार (ब्रम्हपुरी), संतोष कडपेवाले (चंद्रपुर), सुधीर रिंकी (बुटीबोरी, नागपुर), नरेश मुरस्सर (वणी), राजेश लारोकर (नागपुर), गोपी कोटेदार (हिंगणघाट), हिमांशू बडवाई (पुलगांव), कृष्णा ढोबले (वर्धा) तथा मिलिंद मानकर (वर्धा) का समावेश रहा. समापन समारोह में कुलसचिव कादर नवाज खान, बी. एस. मिरगे एवं सिंहान शेख दत्तु के हस्ते सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए. कार्यक्रम का संचालन शिविर के मुख्य आयोजक एवं ट्रेडिशनल शीतोरियो कराटे ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष पराग पाटिल ने किया और उन्होंने शिविर की सफलता के लिए सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया.

 

Back to top button