चव्हाण परिवार ने कायम रखी गोकुल अष्टमी की अखंड परंपरा
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव निमित्त भावपूर्ण समारोह

* विधायक सुलभा खोडके ने दी चव्हाण परिवार के निवासस्थान को भेंट
चांदुर रेलवे/दि.8 – भगवान श्रीकृष्ण के असीम श्रद्धा और परिवार के बुजुर्गो द्वारा दिए गए संस्कार एवं परिवार की एकता के चलते चव्हाण परिवार ने पिछले 62 वर्षों से अपने यहां श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की अखंड परंपरा कायम रखी है. चांदुर रेलवे स्थित महारुद्र नगर के मूल निवासी प्रकाश चव्हाण अपने परिवार के साथ शहर के चव्हाण प्लॉट, रिमांड होम लाइन, गाडगे नगर, अमरावती यहां यह धार्मिक समारोह का आयोजन हर साल करते है. इस साल भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया था. जिसमें क्षेत्र की विधायक सुलभा खोडके ने चव्हाण परिवार के निवासस्थान को भेंट दी.
उल्लेखनीय है कि, स्व. चंद्रभान चव्हाण की प्रेरणा से पिछले 62 वर्षों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाने की परंपरा शुरु है. इस साल शुक्रवार 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भक्तिमय वातावरण में मनाया गया. उसके पश्चात शनिवार 5 सितंबर को श्री सत्यनारायण पूजा का आयोजन किया गया तथा श्रीगुरुदेव सेवा भजन मंडल गोपालपुर की ओर से दोपहर में काले का कीर्तन हुआ. उसके पश्चात शाम 7 बजे भाविकों के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया. जिसका लाभ सभी भाविकों ने लिया.
शांताबाई चंद्रभान चव्हाण के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह को सफल बनाने प्रकाश चव्हाण, अशोक चव्हाण, केशव चव्हाण, राजेश चव्हाण, मेघनाथ चव्हाण, वंदना चव्हाण, माधुरी चव्हाण, कविता चव्हाण, रत्ना चव्हाण, रोशनी चव्हाण ने अथक प्रयास किए. आगामी पीढी के निशांत, यशवर्धन, अभिजीत, हिमांशू, वंश और अथर्व ने भी उत्साह के साथ सहभाग लेकर इस परंपरा को आगे ले जाने का संकल्प लिया. पूर्वजो द्वारा लगाई गई श्रीकृष्ण भक्ति की ज्योत आगामी पीढी के मन में भी कायम रखने का प्रयास चव्हाण परिवार कर रहा है. इस भागदौड की जिंदगी में पीछले 62 वर्षों से चव्हाण परिवार की अखंड परंपरा श्रद्धा, संस्कार और परिवार की एकता का प्रेरणादायी आदर्श साबित हुई.





