आयईएस गर्ल्स विद्यालय में दहीहांडी उत्सव धूमधाम से मनाया

गोविंदा आले रे आला की धून से परिसर गूंज उठा

परतवाडा/दि.8 – स्थानीय आयईएस गर्ल्स विद्यालय परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर दहीहांडी उत्सव धूमधाम से व उत्साहपूर्वक वातावरण में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के पूजन और आरती से की गई. और उसके पश्चात शाला के मैदान पर छात्राओं द्बारा भगवान श्रीकृष्ण व राधा की पांरपारिक वेशभूषा धारण की जोडी का विद्यालय की प्राचार्य विद्याताई मुर्‍हेकर ने पूजन किया.
गोंविदा आला रे आला, गोकुळात आनंद झाला और मंच गया शोर सारी नगरी में इन गितों की धून से संपूर्ण परिसर गूंजायमान हुआ. विद्यालय की छात्राओं ने अनुशासित पध्दती से पिरैमीड बनाकर दहीहांडी फोडी. इस समय शाला की मुख्याध्यापक विद्याताई मुर्‍हेकर, पर्यवेक्षक रविंद्र श्रीनाथ, जेष्ठ शिक्षक अरूण राणे, सुनिता राणे, प्रा. हेंडवे मैडम तथा शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे.
मुख्यापिका मुर्‍हेकर मैडम ने गोपाल काला का सांस्कृतिक महत्व विषद किया. कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को पोहा और काले का प्रसाद वितरित किया गया. इस उपक्रम के दौरान छात्राओं में उत्साह और आनंद का वातावरण दिखाई दिया.

Back to top button