सांसद डॉ. बोंडे के प्रयास सफल

अब देहातों में 25 दिनों में एलपीजी रिफील

* लाखों उपभोक्ताओं को राहत
अमरावती/दि.8 – बीजेपी नेता और राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल बोंडे ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय से अनुरोध किया था. उनका अनुरोध मान्य करते हुए मंत्रालय ने देहातों में एलपीजी रिफील की प्रतीक्षा 45 दिनों से घटाकर 25 दिन कर दी है. इससे ग्रामीण क्षेत्र में लाखों उपभोक्ताओं को बडी राहत प्राप्त हुई है.
खाडी युद्ध के आलोक में ग्रामीण एलपीजी वितरक के पास दो घरेलू रिफील सिलेंडर के लिए 45 दिनों का अंतर रखा जा रहा था. वहीं शहरों में मात्र 25 दिनों में नया रिफील सिलेंडर प्राप्त होता था. असमानता की भावना सभी के मन में घर कर गई थी. इस गंभीर मुद्दे की सांसद बोंडे ने दखल ली. केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय से विनती की. मंत्री महोदय हरदीप सिंह पुरी को चिठ्ठी लिखी. चिठ्ठी में उन्होंने ग्रामीण और शहर उपभोक्ताओं को समान न्याय की नीति हेतु गुजारिश की. उनकी मांग मंत्रालय ने स्वीकार की है. अब अमरावती जिले के देहातों में भी 25 दिनों के भीतर दूसरा एलपीजी सिलेंडर रिफील प्राप्त होगा. मंत्रालय ने सांसद महोदय को इस निर्णय के विषय में सूचित किया है.

Back to top button