नई संस्था ‘जीवनज्योत’ का गठन, चंद्रकांत पोपट अध्यक्ष, पूरणसेठ हबलानी कोषाध्यक्ष
अवयव दान समिति प्रमुख पद पर डॉ. सिकंदर आडवानी

देहदान के डॉ. पंकज लांडे और नेत्रदान के सुरेश वसानी प्रमुख
प्रेसवार्ता में निशुल्क सेवा उपक्रमों की जानकारी
अमरावती/दि.2 – अंबानगरी में नेत्रदान, देहदान और अवयव दान के क्षेत्र में सेवाभावी कार्य करने के लिए नई संस्था ‘जीवनज्योत’ का गठन किया गया है. यह संस्था जरुरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करने के साथ नेत्रदान और अवयव दान के लिए प्रेरित करेगी. जनजागृति करेगी, ऐसी जानकारी आज दोपहर आयोजित पत्रकार परिषद में दी गई.
समिति की पहली कार्यकारिणी का ऐलान करते हुए रघुवीर के संचालक चंद्रकांतभाई पोपट अध्यक्ष, डॉ. नंदकिशोर लोहाणा सचिव, आराधना कपडा शोरुम के संचालक पूरणसेठ हबलानी कोषाध्यक्ष, सुरेश वसानी नेत्रदान समिति प्रमुख, डॉ. पंकज लांडे देहदान समिति प्रमुख, डॉ. सिकंदर आडवानी को अवयव दान समिति प्रमुख बनाया गया है. मोतियाबिंद शस्त्रक्रिया और नेत्र जांच शिविर का संचालन राजू मूंधडा करेंगे.
मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए राजू मूंधडा मॉडर्न इलेक्ट्रॉनिक मॉल रायली प्लॉट 9326977733 और चंद्रकांत पोपट रघुवीर स्वीट्स राजापेठ 9592144444 अथवा पूरणसेठ हबलानी आराधना फैशन जवाहर रोड 9823092424 से संपर्क करने का आवाहन भी पत्रकार परिषद में किया गया. नेत्रदान के लिए सुरेशभाई वसानी 9823205411, डॉ. नंदकिशोर लोहाणा 9405233039 और अवयव दान के लिए डॉ. सिकंदर आडवानी 8080538365 एवं देहदान हेतु डॉ. पंकज लांडे 7776099911 से संपर्क करने का आवाहन किया गया है.
समिति ने बताया कि, मोतियाबिंद शस्त्रक्रिया के लिए खर्च लीलाबेन मंगलजीभाई पोपट फाउंडेशन और आराधना फैशन के संचालक पूरणसेठ हबलानी के सहकार्य से किया जाएगा. आर्थिक कारणों से कोई भी उपचार के बिना न रहे, यहीं संस्था का उद्देश्य है.





