उद्योग मंत्री उदय सामंत कल अमरावती दौरे पर
‘अभिजात मराठी, अभिमान मराठी’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

अमरावती/दि.8 – उद्योग एवं मराठी भाषा मंत्री डॉ. उदय सामंत शुक्रवार 9 अक्टूबर को अमरावती जिले के दौरे पर आ रहे हैं. अपने दौरे के दौरान वे संत गाडगेबाबा अमरावती विश्वविद्यालय में आयोजित ‘अभिजात मराठी, अभिमान मराठी’ कार्यक्रम में शामिल होंगे.
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. उदय सामंत का शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे विमान से अमरावती विमानतल पर आगमन होगा. इसके बाद वे शाम 4 बजे संत गाडगेबाबा अमरावती विश्वविद्यालय के डॉ. के. जी. देशमुख सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. राज्य मराठी विकास संस्था तथा संत गाडगेबाबा अमरावती विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में मराठी भाषा के अभिजात दर्जे और मराठी भाषा के प्रति गौरव की भावना को लेकर विविध विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके बाद मंत्री डॉ. सामंत शाम 6 बजे अमरावती से नागपुर के लिए रवाना होंगे.





