पीएम आवास योजना का पहला हफ्ता तत्काल वितरित करें

आम आदमी पार्टी की मनपा से मांग

अमरावती/दि.10 – प्रधानमंत्री आवास योजना की  की मंजूरी मिलने के बाद लाभार्थियों को घर का पहला हफ्ता जल्द से जल्द उनके बैंक खाते में वितरित करे, ऐसी मांग आम आदमी पार्टी के युवक अध्यक्ष नागेश लोणारे ने की है. इस संदर्भ में आम आदमी पार्टी की ओर से अमरावती महानगरपालिका आयुक्त को एक निवेदन प्रस्तुत किया गया.
शहर के सैकडों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को इस योजना अंतर्गत घरकुल की मंजूरी मिली है. प्रशासन की लापरवाही और निधि वितरण में विलंब के कारण अनेक लाभार्थी प्रत्यक्ष रूप से घर का काम शुरू नहीं कर पा रहे है. शासकीय नियमानुसार इस योजना का अनुदान लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी द्बारा जमा किए जाते हैं. परंतु मनपा स्तर पर मंजूरी की फाइल्स प्रलंबित होने के कारण निधि रूका है. ऐसा आरोप पार्टी ने किया है.
नागेश लोणारे ने निवेदन में कहा है कि अनेक जरूरतमंद परिवार स्वयं के हक्क के घर का सपना देख रहे हैं. मंजूरी मिलने के बाद भी केवल हस्ताक्षर व प्रक्रिया के अभाव में पहला हफ्ता रोकना उचित नहीं है. मनपा आयुक्त स्वयं ही इस मामले में ध्यान दें, प्रलंबित फाईल्स पर तत्काल हस्ताक्षर करे और लाभार्थियों को पहला हफ्ता दिलवाए. इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और परिसर के लाभार्थी बडी संख्या में उपस्थित थे.

Back to top button