प्रीतेश शर्मा नवयुग मंडल के अध्यक्ष
कल से दुर्गोत्सव का प्रारंभ

वसंत चौक पर सजा पंडाल
अमरावती/दि.10 – वसंत चौक के नवयुग मंडल में कल 11 अक्तूबर से नवरात्रि उपलक्ष्य माता रानी की पूजा-आराधना प्रारंभ होगी. जिसके लिए भव्य पंडाल साकार किया गया है. देवी की भव्य-दिव्य मूर्ति की स्थापना विधिविधान, मंत्रोच्चार से होगी. प्रीतेश शर्मा मंडल के अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं.
कार्यकारिणी में पंकज शर्मा उपाध्यक्ष, मीतेश पटवा सचिव, विपुलभाई पटेल सहसचिव, कृष्णा गुप्ता कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी में सर्वश्री धीरज श्रीवास, प्रतीक झंवर, नीलेश चांदुरकर, रितु शर्मा, चेतश जोशी, किशोर बिजोरे, मुन्ना बिजोरे, अजय श्रीवास, आनंद जोशी, दर्शन, मनीष, दीपक, शेखर गुप्ता, सुशील साहू, रिंकू गुप्ता, गौरव केडिया, दर्श पटेल का समावेश है. यहां गरबा रास का भी आयोजन होता है.





