स्कूल-कॉलेजों में अपराध प्रतिबंधक जनजागृति कार्यक्रम चलाए

भाजपा साई मंडल ने पुलिस आयुक्त राकेश ओला को सौंपा ज्ञापन

अमरावती/दि.10– अमरावती शहर में विभिन्न प्रकार की आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी की आशंका के बीच युवाओं को अपराध से दूर रखने के लिए स्कूलों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में पुलिस विभाग के माध्यम से अपराध प्रतिबंधक एवं जनजागृति कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की गई है.
इस संबंध में भाजपा साई मंडल की अध्यक्ष भारती गुहे ने पुलिस आयुक्त राकेश ओला को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया कि कुछ आपराधिक घटनाओं में 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की संलिप्तता सामने आती है. युवा पीढ़ी देश का भविष्य है, लेकिन उचित मार्गदर्शन और संस्कारों के अभाव में कुछ युवा गलत संगति में पड़कर अपराध की राह पर जा सकते हैं. इसे रोकने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में पुलिस के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाना आवश्यक है.
इस अवसर पर साई मंडल के महासचिव प्रताप तिडके, शुभांगी टाले, महिला मंडल अध्यक्ष अलका सप्रे, उपाध्यक्ष ज्योत्स्ना शेटे, सचिव बबिता राठोड, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पद्माकर बहाड, महामंत्री दिनेश ताकपीरे, मंडल सदस्य राठोड तथा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुजल गुहे उपस्थित थे.

 

Back to top button