पंचदीप मंडल में भव्य देवी प्रतिमा
झांकी का कल ही मंगलमय लोकार्पण

* अनेक उपक्रमों के लिए मंडल की ख्याति
अमरावती/दि.10 – अंबागेट के पास स्थित पंचदीप दुर्गा मंडल में नवरात्रि की तैयारी पूर्ण हो गई है. कल 11 अक्तूबर रविवार को शाम 7 बजे झांकी का लोकार्पण डॉ. संतोष महाराज नवलानी के हस्ते किया जाएगा. मनपा नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले, नगरसेवक रतन डेंडूले और अन्य की उपस्थिति रहेगी.
मंडल के पदाधिकारियों में अध्यक्ष विनय सिंगरे, उपाध्यक्ष अभिषेक पंजापी, सचिव शिवानंद चौधरी, सहसचिव डॉ. सौरभ राठी, कार्याध्यक्ष आशीष येवतीकर, स्वागत अध्यक्ष राजेश साहू का समावेश है. उल्लेखनीय है कि, पंचदीप मंडल में भव्य-दिव्य प्रतिमा की स्थापना बीते अनेक वर्षों से की जा रही है. अंबा और एकवीरा के दर्शनार्थी इस देवी के भी दर्शन अवश्य करते हैं. पंचदीप मंडल अन्य उपक्रम भी लेता आया है. उसी प्रकार मंडल के पदाधिकारी विविध रुप में एक्टीव रहते हैं. कल रविवार की संध्या झांकी लोकार्पण के साथ ही गाजे-बाजे के साथ महाआरती होगी. पंचदीप मंडल ने श्रद्धालुओं से अवश्य उपस्थित रहने का आवाहन किया है. यहां होम-हवन विधिविधान से होता है.





