छत्तीसगढ में 200 का स्मारक सिक्का होगा जारी
अमरावती में से भी श्रध्दालु होंगे शामिल

अमरावती/दि. 12 – शदाणी दरबार की पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200 वीं जयंती पर भारत सरकार 200 रूपए का स्मारक सिक्का जारी करेगी. आगामी 22 अक्तूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर लोकभवन में इसका विमोचन करेंगी. इसके साथ ही विशेष डाक टिकट भी जारी किया जाएगा.
कार्यक्रम में 200 से ज्यादा वीआईपी के साथ पूज्य शदाणी दरबार अमरावती से भी श्रध्दालु शामिल होंगे. दरबार के सचिव उदय साई ने बताया कि किसी सिंधी विभूति के सम्मान में स्मारक सिक्का और विशेष डाक टिकट जारी होना समाज के लिए ऐतिहासिक मौका है. इससे देश-विदेश में रहने वाले करोडों सिंधी लोगों को गर्व महसूस होगा. उन्होंने इस पहल को सफल बनाने में सिक्का संग्राहक विक्रम तेजवानी के वर्षो के प्रयासों को अहम बताया.





