सहेर बहुउद्देशीय संस्था की ओर से नि:शुल्क शिविर का आयोजन

अमरावती/दि.12 – 10 अक्तूबर को सहेर बहुउद्देशीय संस्था अमरावती व समाज कार्य महाविद्यालय अंजनगांव बारी के संयुक्त तत्वावधान में महा आय डी कार्ड, ईश्रम कार्ड, आयुष्यमान भारत आभा कार्ड आदि का नि:शुल्क शिविर में आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सरपंच शेख नबी, मोहम्मद गुलाम, संस्था के अध्यक्ष नजमुन्निसा उर्फ नजमा काजी सहित शाला की व्यवस्थापन समिति अध्यक्ष जरीना बाजी के हस्ते किया गया. इस कार्यक्रम को खूब प्रतिसाद दिया गया. गांव में शिविर है इसकी जानकारी पूर्व सरपंच व जरीना बाजी ने गांववासियों को दी. तथा बचत गट सीआरपी सुरेखा ताई ने पूर्ण गट की महिलाओं को शिविर की जानकारी दी. उपस्थित माता- महिलाओं व गांववासियों को कार्ड के क्या फायदे है इसकी जानकारी सहेर बहुउद्देशीय संस्था के अध्यक्ष जनमुन्निसा उर्फ नजमा काजी ने दी.
शिविर के लिए जगह व्यवस्थापन पूर्व सरपंच गुलाम नबी साहेब ने की . महिलाएं भीड न करे इसलिए कार्ड निकालने का काम मोहम्मद एतेशाम व अयान खा पठान ने किया. कार्यक्रम का आयोजन सहेर बहुउद्देशीय संस्था व समाज कार्य महाविद्यालय ने किया. शिविर को सफल बनाने के लिए पूर्व सरपंच व जरीना बाजी शिवानी घुरडे पूरी टीम ने गांववासियो की मदद की.





