इर्विन में एक माह से मोतियाबिंद की सर्जरी बंद

रोगी चिंतित, कहीं आंखों की रोशनी और न कम न हो जाए

जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग
अमरावती/दि.12 – जिले के सबसे बडे सरकारी अस्पताल इर्विन में पिछले एक माह से मोतियाबिंद के ऑपरेशन बंद है. वार्ड क्रमांक 7 में शल्यक्रिया नहीं होने से सैकडों बुजुर्ग मरीजों का इंतजार बढ गया है. पहले से कम दिखाई देने के कारण उन्हें रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है. ऑपरेशन में देरी से आंखों की रोशन को लेकर उनकी चिंता भी बढ रही है. मरीजों ने जल्द ऑपरेशन शुरु करने की मांग की है.
* एक सप्ताह में शुरु होंगे ऑपरेशन
ओपीडी में मरीजों को रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण ऑपरेशन बंद है. एक सप्ताह में व्यवस्था कर शल्यक्रिया शुरु की जाएगी. अधिक से अधिक ऑपरेशन करने के लिए सरकारी अवकाश के दिनों में भी शिविर आयोजित किए जाएंगे.
– डॉ. प्रमोद नरवने, जिला शल्यचिकित्सक, इर्विन अमरावती.
* जगह की कमी से अटके
अस्पताल में ऑपरेशन बंद होने से लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे बुजुर्गों को राहत नहीं मिल पा रही है. मरीजों की परेशानी के बीच अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी में जगह की कमी को इसकी वजह बताया है. वरिष्ठ नागरिक ने जिलाधिकारी आशीष येरेकर से हस्तक्षेप कर ऑपरेशन शुरु करवाने की मांग की है.

 

Back to top button