जय माता महाकाली उत्सव मंडल में महाकाली की स्थापना
अमित मोतीवाला बब्बू भाई अध्यक्ष, यश शर्मा उपाध्यक्ष

बडे ही सोले और नियमाधीन होकर पूजा-अर्चना
अमरावती /दि.12- शहर में कालीमाता मंदिर होने के साथ अनेकानेक भक्त मां काली के हैैं. आज से 32 वर्ष पहले सरोज चौक संकटमोचन मंदिर के पास कालीमाता की स्थापना कर 9 दिनों तक पूजा-आराधना का उत्सव प्रारंभ किया गया. जो अब तक निर्बाध चल रहा है. यहां बडे ही पूजा नियमों एवं सोले का पालन कर माता रानी की आराधना होती हैं. परिसर के लोगों के साथ ही शहर के गणमान्य मंडल से जुडे हैं. देवी भक्ति का एक अलग स्वरुप इस स्थान पर दिखाई देता है.
अमित उर्फ बब्बूभाई मोतीवाला अध्यक्ष, यश शर्मा उपाध्यक्ष, आनंद सोलंकी एवं सुमीत शर्मा कोषाध्यक्ष, माणिक खडसे एवं श्याम गुप्ता सचिव, कार्यकारिणी सदस्यों में गोपाल धूत, पवन आसोपा, दिनेश जोशी, वसंत गुप्ता, भूषण मानकर, उमेश चौरसिया, राजू रामरख्या, कपिल शर्मा, मनीष सरवैया, चेतन गुमडे, समीर देशमुख, शेखर ठेले, शुभम खंडेलवाल, गोपी आसोपा, नीलेश परमार, भूषण तिवारी, राकेश गुप्ता, आशीष श्रीवास, पंकज जायसवाल, प्रशांत पचौरी, संतोष साहू, शाकाल तिवारी, अभिषेक खंडेलवाल, खुश मोतीवाला, निखिल गुप्ता एवं संजय साहू का समावेश है.
भव्य पंडाल सजाया गया है. उसे महल के शिखर का स्वरुप दिया गया है. भव्य-दिव्य महाकाली प्रतिमा सहज सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है. श्रद्धा का यह पर्व बडे भक्तिभाव से मनाया जा रहा है. सभी 9 दिन रोजाना हजारों दर्शनार्थी उमडते हैं.





