सतीधाम मंदिर में श्रीमद् भागवत सप्ताह का हुआ भावपूर्ण समापन

पूर्णाहुती यज्ञ, ब्राह्मण भोज व प्रसाद वितरण के साथ हुई आयोजन की समाप्ती

अमरावती/दि. 12 – स्थानीय रायली प्लॉट परिसर स्थित सतीधाम मंदिर में अग्रवाल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के आयोजन का विगत शनिवार 10 अक्तूबर को भावपूर्ण तरीके से समापन हुआ. आयोजन के अंतिम दिन जहां एक ओर कथा प्रवक्ता भागवताचार्य परम पूज्य श्री बलदाऊ त्रिपाठी द्वारा भाविक श्रध्दालुओं को भगवान की ऐश्वर्य लीला, 16108 विवाह वर्णन, श्री द्वारिका लिला, सुदामा चरित्र व परिक्षित मोक्ष जैसे प्रसंगों का वर्णन करते हुए कथा का समापन किया गया. वहीं दूसरी ओर पुर्णाहूति यज्ञ तथा ब्राह्मण भोज व प्रसाद वितरीत करते हुए 4 अक्तूबर से चले आ रहे आयोजन की समाप्ति की गई.
बता दे कि, श्रीकृष्णपेठ निवासी अग्रवाल परिवार के संकल्प व सहयोग से आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का प्रारंभ विगत 4 अक्तूबर को हुआ था और यह आयोजन विगत शनिवार 10 अक्तूबर तक चलता रहा. इस दौरान रोजाना दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक सतीधाम मंदिर में श्रीमद् कथा गंगा प्रवाहित होती रही तथा श्रीमद् भागवत के साथ जुडे कई कथा प्रसंगों को भी सजीव रूप से साकार किया गया.
इस आयोजन के दौरान जहां व्यासपीठ पर पंडित बलदाऊ त्रिपाठी ने उपस्थित रहकर भागवत कथा सुनाई. वहीं पौरोहित्य का जिम्मा आचार्य महेंद्र त्रिपाठी, शास्त्री रमाकांत पांडे, शास्त्री सत्यनारायण शर्मा, पंडित मंगल मिश्रा, पंडित राहुल तिवारी, पंडित निरज तिवारी व पंडित गोपालजी ने संभाला. इस आयोजन में यजमान के तौर पर सुनील मदनलाल अग्रवाल, दीपक अमरचंद अग्रवाल, पंकज अमरचंद अग्रवाल तथा सुनिता अग्रवाल, नताशा अग्रवाल, विजया अग्रवाल, डिम्पल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, मधुकर राणे, श्रीचंद पंजाबी, अनिल बजाज, गोपाल भागचंदानी, हरिश सोमैय्या, दिलीप छाबडिया, वर्षा भागचंदानी, किरण बजाज, निलिमा राणे, रमेश जयपुरिया, स्वप्निल अग्रवाल, राहुल ढोक, विशाल ढोक, दिलीप बजाज, नेहा शिरभाते, निलेश शिरभाते, शिल्पा ढोक, प्रिती ढोक, निखिता बजाज, श्रृति अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, संकेत अग्रवाल, अंजु चौधरी, अनुराधा गाजेदिया, उषा निर्बाण, संतोष पडियार, सरोज जयपुरिया, नेहा कुंटे, पंकज मुथा, विजय अग्रवाल, सतिश अग्रवाल, कन्नू पोतदार, ज्योती पोतदार, आरती मनिष अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सुनिता झुनझुनवाला, किर्ती सेठीया, मंजू केडिया, ममता जयपुरिया, प्रीति जयपुरिया, शोभा वेलकर, विमला गोयल, राजेश गोयल, सुधा गोयल, अनिल गोयल, आदित्य राजपुरिया, इशिका राजपुरिया, कविता खेतान, मनिष बाचुका, रिना बाचुका, मनिषा सराफ, काजल देवडा, अक्षदा देवडा, चेतन गोयल, अदिती गोयल, सविता गोयल व प्रभा अग्रवाल आदि की उपस्थिती रही.

Back to top button