तीन पैसे की मैच कैसे पलटी, बुकी भी हैरान

टीम इंडिया-वेस्ट इंडिज टी-20 मुकाबला

* अमरावती में अनेक को तगडी चोट, कई लगाईवाल घाटे में
अमरावती/दि.12 – भारत और भ्रमणकारी वेस्ट इंडिज टीमों के बीच गत गुरूवार को खेले गये टी-20 मुकाबले में 249 रन बनाने के बावजूद भारतीय दल मात खा गया. क्रिकेट अनिश्चिता के खेल के नाम पर यह मुकाबला कहा जा रहा है. किंतु अमरावती के अधिकांश खेल प्रेमियों को अब तक विश्वास नहीं हो रहा है. मुकाबले में क्रिकेट बेटिंग की भाषा में कहे तो भारत की आसान और सहज विजय का अंदाज अधिकांश को रहने से केवल तीन पैसे रेट आ गये थे. अर्थात एक रूपया लगाने पर तीन पैसे कमाई मिलनेवाली थी. वह भी नहीं मिल सकी. वेस्ट इंडिज के धाकड कर्णधार शाई होम ने भारतीय गेंदबाजी की बखिया उधेडते हुए अपनी टीम को आसान विजय दिला दी.
सिर धुन रहे लगाईवाल
मुकाबला कडा होने की संभावना देखी जा रही थी. रांची में यह मैच खेला गया. भारतीय दल ने 249 रनों का विशाल स्कोर खडा किया. इस स्कोर के बाद टीम इंडिया की जीत महज औपचारिता बताई जा रही थी. तब तक दोनों ही टीमों के समर्थक अपने-अपने दांव लगा रहे थे. वेस्ट इंडिज की पारी का प्रारंभ होते ही भारत के फेवर में मैच आ गया था. पहले ही ओवर में वेस्ट इंडिज के दो बल्लेबाज आउट हो गये. अब तक टीम इंडिया के बेटिंग रेट घटकर तीन पैसे पर आ गये. किंतु क्रिकेट अलग खेल कहा जाता है. इसीलिए यहां से इंडिज के कप्तान शाई होप ने धुआंधार बल्लेबाजी का जलवा प्रस्तुत किया. 45 गेंदों पर 100 से अधिक रन कूट डाले. मेहमान टीम 19 वें ओवर में 249 का बडा लक्ष्य पार कर गई. भारतीय लगाईवाल सिर धुनते रह गये. उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि मैच भारत परास्त हो सकता है. इतने बडे स्कोर के बाद भी टीम इंडिया के गेंदबाज इस कदर रन लुटा सकते हैं. इसके पीछे संशय देखा जा रहा है. अमरावती में अनेक लगाईवाल तगडे घाटे में आ जाने की जानकारी कई लोगों ने अमरावती मंडल को दी. यह भी बताया कि मैच पलट जाने की हकीकत पर शहर के कई प्रमुख बुकियों को भी अचरज हुआ, हैरानी हुई. हुआ जो हुआ अमरावती में इंदौर में खेले गये अगले टी-20 मैच से क्रिकेट बेटिंग के खिलाडियों ने अपने आपको दूर रखा. लगाईवाल रविवार को नवरात्रि का प्रथम दिवस होने से मां अंबे की पूजा आराधना में स्वयं को व्यस्त रखे हुए थे. गत गुरूवार के मैच ने कई भूतपूर्व मुकाबलों को याद दिला दिया. जिसमें मार्च 2012 का ऑस्ट्रेलिया- दक्षिण अफ्रीका 434 रनों वाला मैच शामिल रहा. इस मैच में अफ्रीका ने वन डे में सबसे बडा स्कोर चेज किया था.

Back to top button