चांदूर रेल्वे में धूमधाम से मनाई गई अग्रसेन महाराज जयंती

भव्य शोभायात्रा ने बढ़ाई उत्सव की शोभा

अग्रवाल समाज की बड़ी संख्या में रही सहभागिता
चांदूर रेल्वे /दि.13– शहर में अग्रवाल समाज के आराध्य एवं समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई. इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें अग्रवाल समाज के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई. पूरे आयोजन के दौरान उत्सवमय वातावरण देखने को मिला.
कार्यक्रम का शुभारंभ चांदूर रेल्वे की प्राध्यापक एवं नगराध्यक्षा प्रियंका विश्वकर्मा के हस्ते महाराजा अग्रसेन जी के पूजन के साथ किया गया. विधिवत पूजन-अर्चना के बाद जयंती समारोह की शुरुआत हुई. इस अवसर पर डॉ. निलेश विश्वकर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही. शोभायात्रा के माध्यम से समाजबंधुओं ने महाराजा अग्रसेन जी के विचारों, आदर्शों और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया. समाज के लोगों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया. महाराजा अग्रसेन जी ने समाज में समानता, सेवा, सहयोग और आपसी भाईचारे का संदेश दिया. उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं. जयंती समारोह के माध्यम से उनके विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक एकता और संगठन की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया. इस आयोजन में अग्रवाल समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं समाजबंधु उपस्थित रहे. सभी ने उत्साह के साथ जयंती समारोह में सहभागिता निभाई और महाराजा अग्रसेन जी को नमन किया.

Back to top button