भव्य अंबा गरबा-03 महोत्सव का नवनीत राणा ने किया उद्घाटन
पवित्र नवरात्रि के शुभ पर्व पर परंपरा ग्रुप द्वारा आयोजित

महाआरती कर खेली गरबा भी, महिलाओं का उत्साह बढा
अमरावती/दि.13 – पवित्र नवरात्रि के शुभ पर्व पर अमरावती शहर के शंकरनगर रोड स्थित गरबा मैदान में परंपरा ग्रुप की ओर से आयोजित अमरावती के सबसे बड़े भव्य ‘अंबा गरबा-03’ महोत्सव का उद्घाटन भाजपा नेता तथा पूर्व सांसद नवनीत रवि राणा के हाथों उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. इस अवसर पर उन्होंने महाआरती कर अंबामाता के दर्शन किए और उपस्थित श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं. भक्तिमय वातावरण, अंबामाता के जयघोष से गूंजता परिसर और गरबा के माध्यम से व्यक्त होने वाली देवी भक्ति से पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बन गया.
परंपरा ग्रुप द्वारा आयोजित अंबा गरबा महोत्सव धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक प्रतिबद्धता को भी बनाए रखने वाला उपक्रम बन रहा है. पिछले साल आयोजित भव्य अंबा गरबा महोत्सव के माध्यम से जमा राशि में से 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी गई थी. इस सामाजिक उपक्रम का उल्लेख करते हुए नवनीत राणा ने परंपरा ग्रुप के कार्य की सराहना की.
इस साल राज्य के किसान विभिन्न संकटों का सामना कर रहे हैं और ऐसी स्थिति में समाज को किसानों के साथ मजबूती से खड़े होने की जरूरत है, ऐसा आह्वान नवनीत राणा ने किया. नवरात्रि के इस पवित्र पर्व पर सभी को अपने स्तर पर योगदान देकर संकट में फंसे किसानों की मदद करनी चाहिए. मदद की राशि बड़ी ही होनी चाहिए ऐसा नहीं, बल्कि हर किसी को अपनी क्षमता के अनुसार ’फूल नहीं, फूल की पंखुड़ी’ की भावना से योगदान देना चाहिए, ऐसा उन्होंने कहा.
इस उद्घाटन समारोह में समाजसेवी चंद्रकुमार जाजोदिया, नानकरामजी नेभनानी, नरेंद्रजी भारानी, मनोज बख्तार, अमरावती महानगरपालिका के उपमहापौर सचिन भेंडे, शिक्षा सभापति एड. प्रीति रेवने, शहर सुधार सभापति राधा कुरील, नगरसेविका सुमती ढोके, नगरसेवक प्रशांत वानखडे, अजय जयसवाल, नगरसेवक महेश मुलचंदानी, नगरसेविका नंदा सावदे, गौरी मेघवानी, रजनी डोंगरे, प्रियंका पाटने, सुरेखा लुंगारे, कल्याणी तायडे, वंदना मडघे और निशा भारानी सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति और नागरिक उपस्थित थे. आयोजक सुनील राणा, किशोर पिवाल, नितीन अनासाने, मनोज चांदवानी, राहुल बजाज, दिनेश अग्रवाल, प्रवीण सावले, संदीप गुल्हाने, दिनेश सेठिया, विनय तन्ना, अंकुश गोयनका हैं और इस अवसर पर ललित समदुरकर, सुनील खराटे, प्रणय निर्भाण, संजय शेंडे, अमर घटारे, निलेश किल्लेकर, सुरेंद्र आकोडे, एड. किरण मिश्रा, विजय गायकवाड, नितीन बोरे कर, हर्षल रेवने, डॉ. निलेश इंगले, पूजा बोरे कर, श्वेता तन्ना, पिंकी चांदवानी, महेंद्र तुडलियात, शैलेश मेघवानी, राजू कुरील, अनुपमा राणा, भूषण पाटने, सारिका अवघड, रोहिणी अनासाने, सेजल तरडेजा, मयुरी सेठिया, नीतू गोयनका, शीतल पिवाल, सिमरन बजाज, स्नेहल गुल्हाने, संगीता सावले उपस्थित थे.





