घरेलू गणपति सजावट स्पर्धा में समीक्षा बारबुध्दे ने मारी बाजी

कुणाल मेंढे द्वितीय, वेदांत ढोले तृतीय

विजेताओं को नकद पुरस्कार और शील्ड देकर किया सम्मानित
मोर्शी /दि.13– घरेलू गणपति सजावट स्पर्धा में समीक्षा आनंद बारबुध्दे ने प्रथम स्थान हासिल किया. उन्हें सिद्धनाथ सराफ की ओर से 3 हजार रुपये नकद तथा लायंस क्लब के गवर्नर विलास साखरे के हाथों शील्ड प्रदान की गई.
स्पर्धा में कुणाल मेंढे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. उन्हें प्रीतम बुरंगे की ओर से 2 हजार रुपये नकद और प्रशांत देशमुख की ओर से शील्ड प्रदान की गई. वहीं, वेदांत ढोले ने तृतीय स्थान हासिल किया. उन्हें प्रीतम बुरंगे की ओर से 1 हजार रुपये नकद तथा लेडी गवर्नर किरण साखरे के हाथों शील्ड देकर सम्मानित किया गया. उत्कृष्ट गणपति सजावट का पुरस्कार महिमा भोरे को मिला. उन्हें प्रवीण राऊत की ओर से 1 हजार रुपये नकद और किरण साखरे की ओर से शील्ड प्रदान की गई. प्रोत्साहन पुरस्कार शामल श्रीवास और आकाश चौधरी को दिया गया. दोनों को डॉ. पंकज मुले की ओर से 500-500 रुपये नकद और शील्ड देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन शरद कनेर ने किया. प्रस्तावना शिवाजी बहुउद्देशीय मंडल के अध्यक्ष संजय उल्हे ने रखी, जबकि आभार प्रदर्शन अजित जोशी ने किया. इस अवसर पर विजय तापड़िया, राजीव डहाणे, राजू राठी सहित मंडल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Back to top button