पद्मश्री डॉ. शंकरबाबा के हस्ते निर्मल ऑर्थो स्पोर्टस सेंटर का लोकार्पण

डॉ. नवनीतसिंघ सलूजा देंगे अंबानगरी वासियों को सेवा,

खिलाडियों को मिलेगा आधुनिक उपचार का लाभ

अमरावती/दि.13 – चिकित्सा सेवा में निरंतर बदलाव आने लगे हैं. कोरोना काल से लोगों में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढी है. अब शरीर के हर अंग के साथ हमारे शरीर की 206 हड्डियों में होने वाली विभिन्न बीमारियों का ज से इलाज खोजना आसान हो चुका है. इसी आधुनिक उपचार पद्धति का अंबानगरीवासियों के साथ खिलाडियों को भी लाभ मिल सके, इस उद्देश्य से अब डॉ. नवनीतसिंघ सलूजा ने अमरावती में सेवा देने का फैसला लिया है. जिसकी शुरुआत रविवार 11 अक्तूबर को उनके द्वारा स्थापित निर्मल ऑर्थो स्पोर्टस सेंटर के लोकार्पण से की गई. उल्लेखनीय है कि, डॉ. नवनीतसिंघ सलूजा ने नागपुर से एमबीबीएस, किशनगंज बिहार से ऑर्थोपेंडिक्स में एमएस की पढाई पूर्ण करने के पश्चात अहमदाबाद में जॉईन्ट रिप्लेसमेंट में एमएनएएमएस फेलोशिप, पुणे तथा साऊथ कोरिया से ऑर्थोस्कोस्पिक सर्जरी एवं स्पोर्टस मेडिसीन में फेलोशिप प्राप्त की. इसके साथ ही डॉ. नवनीतसिंघ सलूजा ने ऑर्थोपेडिक एन्ड ऑर्थोस्कोपिक स्पोर्ट्स इन्ज्युरी सर्जन के रुप में महारत हासिल की है. उन्होंने दत्ता मेघे सावंगी, सेवाग्राम व दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल पुणे में भी सेवाएं दी है. वे फिलहाल डॉ. पंजाबराव देशमुख मेडिकल मेमोरियल कॉलेज व अस्पताल में अपनी सेवा दे रहे हैं. डॉ. सलूजा अब अंबानगरीवासियों को राजापेठ स्थित तखतमल होमिओपैथी कॉलेज के पास बख्तार हॉस्पिटल परिसर में बने निर्मल आर्थो स्पोर्टस सेंटर द्वारा सेवा का लाभ देंगे. उनके द्वारा आगामी समय में स्थानीय जरुरतमंद मरीजों को आर्थोस्कोपी (की-होल सर्जर), स्पोर्ट्स इंज्युरी पुनर्वास (खेल में वापसी), सर्जरी के बाद फिजियोथेरपी (रिकवरी), घुटने का दर्द (स्पोर्ट्स चोट, गठिया), हड्डी और जोडों के विकार (गठिया, विकृति आदि), जॉईन्ट रिप्लेसमेंट (घुटना, कुल्हा, कंधा), कंधे का दर्द (रोटेटर कप, अस्थिरता, फ्रोजन शोल्डर), फ्रैक्चर देखभाल व फिक्सेशन तथा पुनर्जनन थेरपी जिसमें पीआरपी इंजेक्शन, इंट्रा-आर्टिकुलर इंजेक्शन जैसी सुविधाओं का समावेश होगा. मुख्य उद्घाटक के रुप में वज्जर के पद्मश्री शंकरबाबा पापलकर प्रमुखता से उपस्थित थे. होटल व्यवसायी रविंदर सिंघ उर्फ बिट्टू सलूजा, डॉ. विजय बख्तार, समाजसेवी सुदर्शन जैन, डॉ. गोविंद कासट प्रमुखता से उपस्थित थे. सभी मान्यवरों के हाथों सर्वप्रथम निर्मल ऑर्थो स्पोर्ट्स सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया गया. पूर्व सांसद नवनीत राणा, विधायक संजय खोडके व सुलभा खोडके, भाजपा शहराध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे, पार्षद सुरेखा लुंगारे, उपमहापौर सचिन भेंडे, सलूजा परिवार की ओर के जगविंदर सिंघ सलूजा, स्वीटी सलूजा, रानी सलूजा, लाठी सलूजा, सुखप्रीत सलूजा, अवनीश सलूजा, गुर्जस सलूजा, नमन सलूजा, हनी सलूजा, जसमीतकौर सलूजा, सुरजीतकौर सलूजा, अमन सलूजा, अवनीत सलूजा, रिया सलूजा, जसवीर सलूजा, नरेंद्रसिंघ सलूजा, मनमीत सलूजा, राज सलूजा, सोनू बग्गा, राजू बग्गा, दीपसिंघ बग्गा, राजेंद्र सिंघ सलूजा, ज्योति जग्गी, मंटु बेदी, डॉ. निक्कू खालसा, तज्जू मोंगा, शरणपालसिंघ अरोरा, हेमंत जाधव, डॉ. योगेश झंवर, डॉ. अनिल रोहनकर, अभीर अग्रवाल, डॉ. निखिल बख्तार, विश्वास आहूजा, प्रतिदिन अखबार के संपादक प्रवीण आहूजा, रमेश आहूजा, राजेश अग्रवाल, भावेश अग्रवाल, गोपाल राठी, दीपक असरानी, सत्यजीत बंग, समीर धर्माले, गुड्डू तिवारी, प्रदीप धर्माले, सारंग राऊत, आनंद भेले, गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा की अध्यक्ष चरणजीतकौर उर्फ रीना नंदा, हरबक्शसिंघ उबोवेजा, तजींदरसिंघ उबोवेजा, प्रल्हादसिंघ साहनी, शक्ति राठोड, श्रीजीत पाटिल, बादल कुलकर्णी, टोनी मोटवानी, कमल आहूजा, राजू अडवानी, डॉ. संजय अग्रवाल, मनीष राठी, मनोज बजाज, मनोज भारानी, मनन जुनेजा, महेश हेमराजानी, मिल्की साहनी, तजींदर सिंघ साहनी, डॉ. रितेश खत्री, डॉ. चित्रा खत्री, डॉ. गौरव भूतडा, डॉ. तारेकर, पीयूष लालवानी, जुगल भारानी, अंकित चड्ढा, यश राठी, सीए राहुल चांडक, विकास पांडे, आकाश पांडे, प्रणव मुंधडा, पलाश नानवानी, हितेश छटवानी, कुशल छटवानी, प्रशांत पनपालिया, सौरभ पनपालिया, सीए उमंग वासानी, सीए कविश सेवानी, सीए ब्रजेश फाफट, रक्तदान समिति के अध्यक्ष महेंद्र भूतडा, अजय दातेराव, श्याम शर्मा, शैलेश चौरसिया, नितिन भुसारी, ललित समदुरकर के साथ शहर के गणमान्यों ने भेंट देकर सलूजा परिवार को शुभकामनाएं दी.

Back to top button