अमरावती से समालखा जाएंगे हजारों अनुयायी

संत निरंकारी मिशन का 79 वां सम्मेलन

कदम-कदम पर मानव कल्याण का मिशन
अमरावती/दि.14 – संत निरंकारी मिशन का आगामी 23 अक्तूबर से समालखा हरियाणा में होने जा रहे चार दिवसीय संत समागम में सहभागी होने अमरावती और आसपास के नगरो-गांवों से हजारों अनुयायी जाएंगे. यह जानकारी सुनील शादी ने अमरावती मंडल को दी. उन्होंने बताया कि, संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आयोजित भव्य संत समागम को लेकर अमरावती में अपार उत्साह देखा जा रहा है. तभी तो हजारों अनुयायी हरियाणा जाने के लिए उद्यत हैं.
उन्होंने बताया कि, भव्यतापूर्वक आयोजित सम्मेलन में प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में प्रेम की दिव्य ज्योति आलोकित होगी. जो मानवता को एकत्व, सद्भाव और प्रभु भक्ति के सूत्र में पिरोने का संदेश देती है. सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सानिध्य में यह सम्मेलन सेवा, सद्भाव, प्रेम, मानव एकता की दिव्य भावना का संदेश देगा.
उन्होंने बताया कि, दिव्य उत्सव की तैयारी श्रद्धा, समर्पण और निस्वार्थ सेवाभाव के साथ उल्लास से चल रही है. हर आयु, वर्ग और पृष्ठभूमि की सीमा से परे श्रद्धालु तन-मन से सेवा में तल्लीन हैं. आयोजन स्थल का प्रत्येक कोना भक्ति, समर्पण एवं सेवा की जीवंत छवि प्रस्तुत कर रही है. सुनील शादी ने बताया कि, अमरावती से लगभग 200, परतवाडा से लगभग 150, जिले के गांव-देहातों मोर्शी, धारणी, चांदुर रेलवे आदि भागों से भी सैकडों ऐसे हजारों श्रद्धालु समालखा सम्मेलन हेतु अति शीघ्र प्रस्थान करनेवाले हैं.

Back to top button