अविनाशे बिल्डर्स के अनंतम को बेस्ट बंगलो का अवॉर्ड

35 वर्षों से अमरावती में विश्वसनीय नाम

* घर बनाने के सपने कर रहे साकार
* ऐश्वर्य अविनाशे ने कहा – परिवारों की खुशी सर्वोच्च
अमरावती/दि.14 – क्रेडाई अमरावती द्वारा आयोजित भवन निर्माण स्पर्धा ने अमरावती के बिल्डर्स, डेवलपर्स को श्रेष्ठ निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया है. जिससे यहां भी एक से बढकर एक भवन बन रहे हैं. इसी कडी में बेस्ट बंगलो समूह में अविनाशे बिल्डर्स के अनंतम बंगलो को रनरअप अर्थात द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है. अविनाशे बिल्डर्स के संचालक ऐश्वर्य अविनाशे को हालही में समारोहपूर्वक मनपा आयुक्त डॉ. गोंदावले के हस्ते पुरस्कार प्रदान किया गया. अविनाशे ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की. यह भी कहा कि, अविनाशे बिल्डर्स का उद्देश्य लोगों को चार दीवारों से बना मकान नहीं देना है, बल्कि घर देना है. जहां परिवार की खुशियां, भविष्य की उम्मीदे और सपने साकार हो.
* बाथरुम और बाल्कनी में खास पेशकश
अमरावती मंडल से खास चर्चा में ऐश्वर्य अविनाशे ने बताया कि, रो-हाउसेस श्रेणी में श्रेष्ठ बंगलों का पुरस्कार इसलिए भी मिला है कि, स्ट्रक्चरल डिजाइन, निर्माण सामग्री, लोकेशन और सभी आधुनिक सुविधाएं एवं बातें प्रोजेक्ट में समाहित है. उन्होंने डिटेल देते हुए बताया कि, 32-32 या 24-48 इंच की विट्रिफाइड टाइल्स तथा स्कटिंग खास है. बाल्कनी, आंतरिक टेरेस, शौचालय में एंटी स्कीड टाइल्स लगाई गई है. टाइल्स की डैडो फिनिशिंग भी खास है. गर्म और ठंडे पानी की व्यवस्था, एक्झार्ट फैन, स्टैंडर्ड सीपी फिटिंग तथा 7 फीट उंचाई तक सिरेमिक टाइल्स अनंतम बंगलों के बाथरुम की विशेषताएं रही.
* क्वॉलिटी पर सदा प्राधान्य
ऐश्वर्य अविनाशे ने बताया कि, अविनाशे बिल्डर्स एंड डेवलपर्स अमरावती में 35 वर्षों से कार्यरत है. भवन निर्माण क्षेत्र में घरों का सपना साकार करने के साथ ही निवेशकों को भी शानदार रिटर्नस् अविनाशे के प्रोजेक्टस् से प्राप्त हुए है. फलस्वरुप विश्वास सतत बना हुआ है, बल्कि बढा है. उन्होंने बार-बार कहा कि, अविनाशे क्वॉलिटी पर जोर देता आया है. यह बात हमारे कस्टमर्स और सभी जानते हैं. उन्होंने जानकारी दी कि, कंपनी के स्ट्रक्चरल कन्सलटंट हीरालाल ईचे हैं. वहीं आर्किटेक्ट रोहित पुंशी हैं. रियल इस्टेट में अनुभव का महत्व बढ जाता है. व्यक्ति केवल तात्कालिक जरुरत के लिए नहीं, तो आनेवाले वर्षों के बारे में विचारपूर्वक निर्णय करता है.
* निवेशकों के विश्वास पर खरा
ऐश्वर्य अविनाशे ने कहा कि, बेस्ट बंगलो पुरस्कार से अविनाशे बिल्डर्स पर ग्राहकों के विश्वास के साथ-साथ कंपनी की पहचान को नई उपलब्धि मिली है. परिवार के लिए बंगला खोज रहे अथवा रियल इस्टेट के निवेशक प्रोजेक्ट का प्रत्यक्ष अवलोकन कर सकते है. सभी सुविधाओं और दाम के बारे में कंपनी रायटिंग में देती है. जिससे कंपनी के प्रति विश्वास बढा है. कंपनी की अमरावती में साख है. हर कोई अविनाशे बिल्डर्स की पैठ देता है.
* बेस्ट बंगलो रनरअप अवॉर्ड लेना रहा सुखद पल
उस दिन के अपने अनुभव को भी ऐश्वर्य अविनाशे ने शेयर किया. आपने बताया कि, कार्यो की गडगडाहट के बीच समारोह में मंच पर मुख्य अतिथि कमिश्नर साहब के हाथ से बेस्ट बंगलो रनरअप अवॉर्ड लेना सुखद पल रहा. किंतु दिल की धडकन भी बढ गई थी. तथापि मन में समाधान, संतोष रहा कि, लोगों के सपनों के आशियाने कसौटी पर खरे उतर रहे हैं. कंपनी के घोषवाक्य के अनुसार यही तमन्ना है कि, इन घरों में बसनेवाले परिवार सदैव खुशियों से घिरे रहे, उनके सभी स्वप्न हकीकत बनें.

Back to top button