अमरावती पीएम मित्र में तीसरी कंपनी से करार
शीघ्र बडे उद्योग साकार होने की उम्मीदें जागी

* राघव मेघे के यार्न प्लांट के लिए 37 एकड भूमि का आवंटन
* तीसरी कंपनी इनफिनिटी भी आने तैयार
अमरावती/दि.26 – पीएम मित्र उद्योग परियोजना अर्थात टेक्सटाइल हब के लिए आखिर धीरे-धीरे उद्योगों का इंतजार पूर्ण हो रहा है. दत्ता मेघे के सुपौत्र राघव मेघे की नागपुर स्थित कंपनी के उद्यम के बाद इनफिनिटी यार्न का भी प्रकल्प आना तय हो गया है. जो वस्त्र मंत्रालय के साथ इस कंपनी का अनुबंध हो जाने की जानकारी है. हालांकि अभी काफी कुछ तय होना बाकी है. फिर भी माना जा रहा है कि, नेदरलैंड की रिसर्च कंपनी के बाद मेघे की कंपनी का बडा प्रकल्प यहां साकार होने जा रहा है.
मेघे की कंपनी को एमआईडीसी ने 590 रुपए प्रति वर्ग मीटर के रेट से 37.5 एकड भूमि आवंटित की है. कंपनी अति शीघ्र भुगतान कर भूमि अधिग्रहीत करेगी और उस पर अपने प्रकल्प का निर्माण कार्य शुरु करनेवाली है. कंपनी को शीघ्र से शीघ्र यहां उत्पादन प्रारंभ करना है. इसलिए प्रोजेक्ट को अगले दो वर्षों में साकार करने पर जोर दिया जा रहा है. बता दें कि, राघव मेघे बीजेपी के बडे लीडर और विधायक समीर मेघे के सुपुत्र हैं.
पीएम मित्र टेक्सटाइल हब को घोषित किए 4 वर्ष बीत रहे हैं. इसके लिए तत्परता से उद्योग विभाग में 217 हेक्टेअर जमीन अधिग्रहीत की थी. जिसके लिए एक हजार करोड से अधिक राशि चुकाई गई. अब उद्योग विभाग यहां उद्योग आकर्षित करने के लिए प्रयासरत हैं. गत दिसंबर में डावोस निवेश परिषद में भी अमरावती टेक्सटाइल हब की एड की गई थी. यहां आवंटित भूमि के रेट भी घटाकर 590 रुपए प्रति वर्ग मीटर किए गए. जिससे अब कपडा संबंधी उद्योग आ रहे हैं.
इससे पूर्व नेदरलैंड की रिसर्च कंपनी ने 150 करोड का शोध प्रकल्प लगाने जमीन ली है. राघव मेघे की कंपनी पश्चात इनफिनिटी यार्न तीसरा प्रोजेक्ट पीएम मित्र में साकार होगा. नांदगांव पेठ एमआईडीसी के करीब यह टेक्सटाइल हब साकार किया जा रहा है. नागपुर से बेहतर कनेक्टीवीटी के कारण यहां बडे प्रकल्प आने की आशा है. अमरावती विमानतल का एक्टीव होना भी सकारात्मक रहा है. अगले जुलाई में अमरावती विमानतल को नाइट लैंडींग का सुरक्षा प्रमाणपत्र मिलते ही अनेक एयर लाइन कंपनियां यहां से बडे शहरों पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद के लिए सेवा शुरु कर सकती है. इसी बात को ध्यान में रखकर पीएम मित्र में बडे प्रकल्प आकर्षित किए जा रहे हैं.
याद मिला दें कि, टेंबो ग्लोबल ने नांदगांव पेठ में 100 एकड एमआईडीसी भूमि पर पिस्तौल बनाने का कारखाना का निर्माण शुरु किया है. एक के बाद एक अमरावती में उद्योग आने की श्रृंखला बढी है. उद्योग विभाग की माने तो अति शीघ्र एक और बडी कंपनी अमरावती आनेवाली है. अभी बातचीत चल रही है. शीघ्र अनुबंध होने की जानकारी करीबी सूत्रों ने ‘अमरावती मंडल’ को दी.




