अध्यापकों की सभी समस्याएं होगी हल
विधायक बच्चू कडू ने आयुक्तालय में बुलाई बैठक

* संपूर्ण प्रशासकीय मशनरी होगी एकत्र
अमरावती/दि.28- संभाग के जिला परिषद प्राथमिक और माध्यमिक, निजी अनुदानित, बिना अनुदानित प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं के सीाी अध्यापकों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए प्रहार शिक्षक संगठन ने विधायक बच्चू कडू के नेतृत्व में विभागीय आयुक्त कार्यालय में महा बैठक बुलाई है. महत्वपूर्ण और निर्णायक बैठक शीघ्र होने की जानकारी प्रहार संगठन के अध्यक्ष महेश ठाकरे ने दी. उन्होंने बताया कि अध्यापकों के आत्मसम्मान और उनके अधिकारों के धन से खिलवाड करनेवाली व्यवस्था नैस्तनाबूत की जायेगी.
राज्य अध्यक्ष महेश ठाकरे ने बताया कि उन्होंने हाल ही में विभागीय आयुक्त डॉ. नयना गुंडे से इस बारे में चर्चा कर बैठक आहूत करने का अनुरोध किया था. उन्होंने कहा कि विधायक बच्चू कडू आक्रमक शैली अपनाते हैं. सीधे न्याय देने की भूमिका के कारण उपरोक्त बैठक में अध्यापकों की क्लिष्ठ और प्रदीर्घ समस्याओं का निराकरण 100 प्रतिशत तय माना जा रहा है. एक वजह यह भी है कि सभी संबंधित प्रशासकीय अधिकारी उक्त बैठक में मौजूद होंगे. जिनमें जिला परिषद सीईओ, शिक्षा उप संचालक, प्राथमिक और माध्यमिक के सभी ईओ और सभी विभागों के प्रमुख एवं ऑडिटर्स शामिल है. महेश ठाकरे के अनुसार बैठक का आयोजन ऑनस्पॉट निर्णय के लिए किया गया है. प्रहार ने आरपार की बात कहीं है. अभी नहीं तो कभी नहीं, आपके अधिकारों के लिए प्रहार दृढतापूर्वक खडी रहने का दावा कर महेश ठाकरे ने 8668979439 पर अपनी शिकायत वॉट्सअॅप करने का आवाहन किया है.





