627 मरीजों को लगभग 5.28 करोड की सहायता

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की दूरदृष्टि से स्वास्थ्य सेवाओं को मिली गति

अमरावती/दि.23- शासन की स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न योजनाओं से सहायता न मिल पाने वाले पात्र एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहायता निधि एक आधार बन रहा है. अमरावती जिले में वित्तीय वर्ष के दौरान 28 लाख रूपए की चिकित्सा आर्थिक सहायता वितरित की गई है.
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की दरदृष्टि के चलते जिला कक्ष की स्थापना, पेपरलेस आवेदन प्रक्रिया, आवेदन का त्वरित निपटारा जैसे सकरात्मक बदलाव किए गये है. इसके साथ ही सामंजस्य करार,क्राउड फडिंग आदि माध्यमों से समाज के सहयोगी अस्पताल, धर्मार्थ अस्पताल संस्थाएं और दाताओं का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है.
मुख्यमंत्री सहायता निधि की कार्यपध्दति में किए गये सुधारो और सहायता के विविध मार्ग उपलब्ध कराए जाने से पारदर्शिता बढी है और सहायता वितरण की गति उल्लेखनीय रूप से तेज हुई है. परिणामस्वरूप अधिक से अधिक पात्र मरीजों को समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है.
* 20 गंभीर बीमारियों के लिए सहायता
कॉक्लियर इम्पलांट (आयु 2 से 6 वर्ष ), हदय, यकृत, किडनी, फेफडे, बोन मैरो, हाथ एवं घुटने का प्रत्यारोपण, हिप रिप्लेसमेंट, कैंसर सर्जरी, सडक दुर्घटना, छोटे बच्चों की सर्जर, मस्तिष्क रोग, हदय रोग, डायलिसिस कैंसर (कीमोथेरपी/ रेडिएशन ), अस्थिबंधन, नवजात शिशुओं के रोग, बर्न (झुलसे ) मरीज, विद्युत दुर्घटना के मरीज- ऐसे कुल 20 गंभीर बीमारियों के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है.
* वित्तीय वर्ष में दी गई सहायता
1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 की अवधि में राज्य में कुल 40 हजार 776 मरीजों को 333 करोड 6 लाख 81 हजार 500 रूपये की चिकित्सा सहायता दी गई है. वहीं इसी अवधि में अमरावती जिले के 624 मरीजों को लगभग 5 करोड 28 लाख 48 हजार रूपए की आर्थिक सहायता वितरित की गई है. मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की पहल से राज्य के सैकडों जरूरतमंद मरीजों को मुख्यमंत्री सहायता निधि से उपचार के लिए मजबूत आधार मिल रहा है. सुधारित कार्यपध्दति त्वरित निर्णय

Back to top button