पिकअप वैन से 13.78 लाख रुपए का प्रतिबंधित गुटखा जब्त
वाहन समेत चालक गिरफ्तार, ग्रामीण अपराध शाखा की कार्रवाई

अमरावती/दि.3 – ग्रामीण अपराध शाखा के दल ने मंगलवार के दोपहर ेमें अमरावती से चांदूर बाजार मार्ग पर पिकअप वाहन क्रमांक एमएच-48/सीबी-3247 को कब्जे में लेकर 13 लाख 78 हजार रुपए का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है. पुलिस ने शोएब अली अशफाक अली, सज्जू, पिंटू उर्फ मो. साबीर मो. रफीक, शेख अमीन शेख नाजीम, सैयद जुनेद सैयद जब्बार, विक्की मंगलानी, आसीफ अशरफी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
ग्रामीण अपराध शाखा का दल चांदूर बाजार परिसर में गश्त पर था, तब पिकअप वाहन में अमरावती से चांदूर बाजार भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा जाता रहने की जानकारी मिली. इस जानकारी के आधार पर एलसीबी के दल ने चांदूर बाजार के रेल्वे फाटक के पास जाल बिछाकर संबंधित वाहन को पकडने का प्रयास किया. लेकिन वाहन चालक ने पास के गांव में वाहन घुसा दिया और भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस ने पीछा कर चालक समेत एक को पकडकर वाहन की जांच की . वाहन में भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा दिखाई दिया. पुलिस ने दोनों से पूछताछ की, तब संबंधित गुटखा विक्की मंगलानी का रहने और चांदूर बाजार में एक व्यापारी को देने के लिए लाने की जानकारी मिली. इस आधार पर पुलिस ने गुटखा जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.





