20 को शहर में पहुंचेगा ‘भिडेवाडा’ चित्ररथ
इर्विन चौराहे पर होगा भव्य स्वागत व अभिवादन

* अ. भा. महात्मा फुले समता परिषद का आयोजन
* पत्रवार्ता में दी गई उपक्रम की जानकारी
अमरावती/दि.18 – अखिल भारती महात्मा फुले समता परिषद के संस्थापक अध्यक्ष एवं राज्य के मंत्री छगन भुजबल के निर्देशानुसार क्रांति सूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले की द्बिशक्तिय जयंती वर्ष निहित महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों व तहसीलों मेें महात्मा फुले के विचारों व तत्वों की जानकारी देने के साथ ही सामाजिक जागृति शैक्षणिक प्रसार व समता का संदेश देनेवाला भिलेवाडा चित्ररथ प्रदर्शित किया जा रहा है. अमरावती शहर में आगामी बुधवार 20 मई को सुबह 9 बजे स्थानीय इर्विन चौक परिसर स्थित डॉ. बाबासाहब आंबेडकर पुतला व स्मारक परिसर में इस चित्ररथ का आगमन होगा. जहां पर चित्ररथ का जल्लोषपूर्ण स्वागत करने के साथ ही महात्मा फुले की स्मृतियों का अभिवादन भी किया जायेगा. इस आशय की जानकारी समता परिषद के प्रदेश महासचिव तथा पूर्व उप महापौर डॉ. गणेश खारकर द्बारा दी गई है.
आज यहां बुलाई गई पत्रवार्ता में उपरोेक्त जानकारी देते हुए बताया गया कि पुणे के ऐतिहासिक भिलेवाडा से प्रारंभ हुआ 50 फीट लंबाई वाले इस प्रेरणादायी चित्ररथ द्बारा राज्य के विविध जिलों में यात्रा की जा रही है. जो फुले शाहू व आंबेडकर के अनुयायियों में बडे पैमाने पर उत्सुकता व प्रेरणा का निर्माण कर रहा है. यह चित्ररथ वरूड, मोर्शी, लेहगांव व यावली मार्ग से होते हुए 20 मई को अमरावती शहर पहुंचेगा तथा पूरा दिन इर्विन चौराहें पर आम नागरिकों के दर्शन व अभिवादन के लिए खुला रहेगा. इसके उपरांत अगले दिन अकोला के लिए रवाना होगा.
उपरोक्त जानकारी के साथ ही बताया गया कि इस चित्ररथ के स्वागत व नियोजन सहित विविध सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु हाल ही में पूर्व नियोजन बैठक बुलाई गई. इसमें शहर के विविध, सामाजिक शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं परिवर्तनवादी संगठनों के प्रतिनिधि बडी संख्या में उपस्थित थे. इस पत्रवार्ता में शहर के आम नागरिकों से इस चित्ररथ को दखने हेतु बडी संख्या में उपस्थित रहने का आवाहन किया गया. पत्रवार्ता में आयोजक समिति के पदाधिकारी एड. बाबुलाल बेलसरे, प्रा. श्रीकृष्ण बनसोड, राजाभाउ हाडोले, अरविंद अकोलकर, प्रचार प्रमुख एड. प्रभाकर वानखडे, नितिन हिवे, गणेश मानकर, अशोक बोबडे, संजय आठवले, तृप्ती वाठ, सुरेन्द्र चौधरी, दीपक बंबलकर, सचिन वाठ, अनिल भगत व सुनील यावलकर आदि उपस्थित थे.





