विधायकों की उपस्थिति में भाजप की बैठक

चांदुर बाजार/ दि.23- भारतीय जनता पार्टी की ओर से चांदुर बाजार तहसील समीक्षा बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में तहसील अध्यक्ष रमेश तायवाडे के मार्गदर्शन में तहसील में पक्ष संगठना अधिक मजबूत करने के संबंध में सविस्तार से चर्चा की गई.
बैठक दौरान सर्कल प्रमुख बूथ प्रमुख तथा शक्ति केन्द्र प्रमुख के माध्यम से निर्वाचन क्षेत्र में प्रभावी रूप से काम कैसे करे. इस पर विशेष जोर दिया गया. भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक घर तक पहुंचे. जनता की समस्या जानकर उनका तत्काल निराकरण हो तथा पार्टी के विविध उपक्रम की जानकारी सामान्य लोगों तक पहुंचे, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य था. इस समय केन्द्र व राज्य शासन की विविध शासकीय तथा निम शासकीय योजना की जानकारी जनता तक पहुंचाने का आवाहन किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के मार्गदर्शन में राज्य शासन की योजना का लाभ अधिकाधिक नागरिकों तक पहुंचाने का निर्धार व्यक्त किया गया. अचलपुर के विधायक प्रवीण तायडे के माध्यम से हुई विविध विकास की जानकारी जनता तक पहुंचाने का संकल्प इस समय किया गया.
विधायक तायडे यह जनता की समस्याओं पर निरंतर काम कर रहे है. पहले न हुए अनेक काम अब प्रभावी रूप से हो रहे है. उनका उद्देश्य जनता की सेवा करना है. जिससे उनकी लोकप्रियता बढ रही है. ऐसा तहसील अध्यक्ष रमेश तायवाडे ने कहा. बैठक में विधायक प्रवीण तायडे, तहसील अध्यक्ष रमेश तायवाडे, पूर्व तहसील अध्यक्ष किरण शिनकर तथा तहसील के विविध पदाधिकारी व कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे.

Back to top button