माहेश्वरी भवन में रक्तदान शिबीर को मिली सफलता

अगले रविवार 19 को होनी है गौमाता रक्ततुला

* अब तक 1046 यूनिट रक्त का संकलन
* 4 संस्थाआेंं का ऐतिहासिक आयोजन
अमरावती/दि.14- गौ माता सम्मान अभियान भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में 19 अप्रैल को आयोजित गौ माता रक्ततुला के उदात्त एवं लोककल्याणकारी उद्देश्य को साकार करने हेतु अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ, श्री माहेश्वरी पंचायत, श्री गौरक्षण संस्था तथा रामचरित मानस परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार12 अप्रैल 2026 को स्थानीय माहेश्वरी भवन में भव्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुआ. गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान के संकल्प के साथ आयोजित इस अभिनव कार्यक्रम को समाज के सभी वर्गों से अभूतपूर्व प्रतिसाद प्राप्त हुआ.
कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित सभी भाई बहनों के उपस्थिती में प्रातः 9:00 बजे विधिवत पूजा-अर्चना एवं गौ माता के प्रति श्रद्धा अर्पित करते हुए किया गया. इसके पश्चात रक्तदान शिविर प्रारंभ हुआ, जो सायं 6:00 बजे तक निरंतर चलते रहा. जिसमें माहेश्वरी भवन के साथ अन्य जगहों से कुल 182 यूनिट रक्त संकलन हुआ।जो आजतक सभी जगहों के संकलन को मिलाकर1046 यूनिट रक्त संकलन हो चुका है.
जो अपने आप में बहोत बड़ी बात है. अभी और हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 454 युनीट रक्त की आवश्यकता है. सभी का सहयोग प्राप्त होने से जल्द ही लक्ष्य को पार कर लेंगे. अभी 4से5जगहोपर रक्तदान शिबीर आयोजित हैं. 16अप्रेल को स्थानीय दीपार्चन,राजापेठ में सरयुपारिन ब्राम्हण महासंघ लेने जा रही है. इस दौरान अमरावती शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नवयुवक, महिलाएं, पुरुष, समाजबंधु एवं गौभक्त उपस्थित रहे। सभी ने उत्साह, सेवा-भाव एवं समर्पण के साथ रक्तदान कर न केवल मानव जीवन रक्षा के इस महान कार्य में भागीदारी निभाई, बल्कि गौ माता के प्रति अपनी आस्था और कृतज्ञता भी व्यक्त की. अनेक प्रथम बार रक्तदान करने वाले युवाओं ने भी प्रेरित होकर इस पुनीत कार्य में सहभागिता दर्ज की, जो आयोजन की विशेष उपलब्धि रही.
शिविर में सुव्यवस्थित पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय देखरेख एवं रक्त संग्रहण की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे प्रत्येक रक्तदाता को सुरक्षित एवं सहज अनुभव प्राप्त हुआ. आयोजन स्थल पर अनुशासन, स्वच्छता एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट वातावरण देखने को मिला, इस सफल आयोजन के पीछे प्रवीण गणेश जोशी, रमेश पप्पू छांगाणी, सुरेश साबु , एड. आरबी अटल, एड. राधेशाम लढ्ढा,एड विजय लढ्ढा,दीपक मंत्री,विलास इंगोले, सुरेश रतावा,चन्दु सोजतिया,गौतम जैन, सोजतिया,नंदकिशोर राठी,डॉ शशांक दुबे, नवल चांडक , महेंद्र भूतडा,आल्हाद कलोती,संजयकुमार राठी, मिलिंद देशपांडे,शैलेंद्र मिश्रा, डॉ मनीष दुबे, वसंत श्रीमाली, राजकुमार तिवारी, अवधेश मिश्रा, मुकेश छांगाणी, अशोक जाजु, डॉ नंदकिशोर भुतडा, राधेश्याम भुतडा, बिहारीलाल बुब, विनोद डागा,चंदन मंत्री,कमल सोनी,राहुल वाठोडकर,आशीष मिश्रा, श्याम शर्मा, दीपक गोगरकर, विजय चांडक, घनश्याम वर्मा, गिरीश बजाज, रितेश पांडे,अनील चांडक, दर्शन पनीया,प्रविण ओझा,राजकुमार तिवारी, यश शर्मा, जीतू शर्मा, शाम शर्मा, अमित मिश्रा, राजेश व्यास, एडवोकेट राजेंद्र पांडे, गोपाल झंवर,नरेश झंवर, विठ्ठल बागड़ी, रविकांत डागा,गोविंद साबु,सुभाष लढ्ढा, संतोष तुपटकर,अंशु टोंपे,रेवती देशपांडे, डॉ एड नमिता राजकुमार तिवारी, ज्योति शर्मा, भावना तिवारी, स्वाती डांगे, दीपाली काले, निकिता शुक्ला, अंजली पाठक, सहित समस्त आयोजन पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों, चिकित्सकीय टीम एवं सहयोगी संस्थाओं एवं सभी समाचार पत्रों के संपादक ,प्रेस रीपोर्टर, फोटोग्राफर,का विशेष योगदान रहा. जिन्होंने तन-मन-धन से समर्पित होकर इस महाअभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. आयोजकों द्वारा सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे लोकहितकारी एवं प्रेरणादायी आयोजनों के प्रति समाज की निरंतर सहभागिता की अपेक्षा व्यक्त की गई.साथ ही 19 अप्रैल को होने वाली गौमाता रक्ततुला में उपस्थित रहने का अनुरोध आयोजन समिति द्वारा किया गया.

Back to top button